
मध्य प्रदेश: भोपाल में 2 पक्षों के बीच झड़प में लहराई तलवारें और पथराव, कई घायल
क्या है खबर?
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को 2 पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसको लेकर जहांगीराबाद इलाके में अशांति फैल गई।
विवाद रास्ता बंद करने और तेज बाइक चलाने को लेकर शुरू हुआ था, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों ने तलवारें लहराई और एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। घटना में कई घायल हैं।
हिंसा की खबर पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शांति के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और चेतावनी जारी की है।
हिंसा
क्या है पूरा विवाद?
जहांगीराबाद का पुराना गल्ला मंडी एक सिख और मुस्लिम समुदायों की मिश्रित आबादी वाला इलाका है। यहां 22 दिसंबर को तेज बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था।
पुलिस ने बताया कि फैज नाम के युवक ने सिख मोहल्ले से तेज बाइक निकाली थी, जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर पीट दिया।
इस दौरान फैज के हाथ से सब्जी के ठेले का चाकू एक युवक को लग गया।
मामले में फैज के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
घटना
आज सुबह युवकों ने हमला किया
पुलिस ने बताया कि मामले में फैज समेत 5 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिसमें 3 गिरफ्तार हैं और 2 फरार हैं।
इस बीच मंगलवार को सिख पक्ष की ओर से मुस्लिम इलाके में हंगामा किया गया और एक मुस्लिम युवक को पीटा गया।
इस दौरान मुस्लिम घरों को भी निशाना बनाया गया, जिसके बाद बवाल बढ़ गया और दोनों पक्षों से लोग तलवारें लेकर निकल आये।
आरोप है कि महिलाओं को पीटा गया और CCTV कैमरे तोड़े गए।
विवाद
रास्ते को लेकर चल रहा है विवाद
इलाके में रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। दरअसल, एक पक्ष दूसरे पक्ष के रास्ते से निकलने से एतराज जता रहा है।
एक पक्ष का कहना है कि दूसरा पक्ष तेज वाहन लेकर रास्ते से निकलते हैं, जिससे बच्चों और महिलाओं के चोटिल होने का खतरा है।
दूसरे पक्ष का कहना है कि पहले पक्ष ने 3 दिन से रास्ता बंद कर रखा है, लोगों को आने-जाने में समस्या है।
इससे विवाद बना हुआ है।
ट्विटर पोस्ट
वविवाद का वीडियो आया सामने
मध्य प्रदेश भोपाल के जहांगीराबाद पुरानी गल्ला मंडी में यह कौन लोग हैं जो पथराव कर तलवारें लहरा रहे हैं !#MadhyaPradesh #Bhopal #Jahangirabad pic.twitter.com/FaMzEEmVbt
— Vishal Hindu (@VSHindu_) December 24, 2024