Loading...
लखनऊ: शादी से इनकार किया तो छात्रा पर तेजाब फेंका, बचाने आए माता-पिता पर भी हमला
लखनऊ में शादी से इनकार करने पर एक मनचले ने छात्रा पर तेजाब से हमला कर दिया

लखनऊ: शादी से इनकार किया तो छात्रा पर तेजाब फेंका, बचाने आए माता-पिता पर भी हमला

लेखन आबिद खान
Nov 29, 2026
02:02 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक भयानक वारदात सामने आई है। यहां शादी से इनकार करने पर एक मनचले ने 12वीं कक्षा की छात्रा पर तेजाब फेंक दिया। इतना ही नहीं, उसने बीच-बचाव करने आए छात्रा के परिजनों पर भी चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में छात्रा समेत 5 लोग घायल हो गए हैं। इस दौरान आरोपी भी तेजाब की चपेट में आ गया। उसने चाकू से खुद को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।

घटना

छत के रास्ते पीड़िता के घर में घुसा आरोपी

घटना हुसैनगंज के उदयगंज इलाके में तड़के करीब 3 बजे हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी छात्रा के घर के पास ही रहता है और रिश्तेदार है।

घटना वाली रात वो छत के रास्ते पीड़िता के घर में घुसा और सबसे पहले उस पर तेजाब फेंक दिया। इस दौरान चीख-पुकार मच गई और घर के बाकी लोग जाग गए।

आरोपी ने बीच-बचाव करने आए छात्रा के पिता, मां और भाई पर भी तेजाब फेंक दिया और चाकू से हमला किया।

पुलिस

पुलिस बोली- शादी को लेकर हुआ विवाद

लखनऊ सेंट्रल के DCP अर्पित विजयवर्गीय ने कहा, "आज सुबह हुसैनगंज थानाक्षेत्र में एक परिवार पर तेजाब और चाकू से हमला किया गया। हमलावर का नाम तौसीफ मुन्ना है। आरोपी उनका रिश्तेदार है। बेटी से शादी करने की बात को लेकर इनके बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान परिवार पर पहले तेजाब से हमला किया फिर जान से मारने की नीयत से चाकू से भी हमला किया गया।"

फिलहाल आरोपी भी अस्पताल में भर्ती है।

ADVERTISEMENT