NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / लखनऊ: 4 बेटों के बावजूद अकेली रह रही 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या 
    अगली खबर
    लखनऊ: 4 बेटों के बावजूद अकेली रह रही 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या 
    लखनऊ में 90 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या

    लखनऊ: 4 बेटों के बावजूद अकेली रह रही 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या 

    लेखन गजेंद्र
    Oct 16, 2023
    10:00 am

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला 4 बेटों के बावजूद अकेले रह रही थीं।

    घटना अलीगंज क्षेत्र के योगी नगर की है। महिला की पहचान स्नेहलता उर्फ शैल कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    घर में कोई लूटपाट न होने से पुलिस को संपत्ति विवाद का शक है। बुजुर्ग महिला के सभी बेटे अलग-अलग रहते हैं।

    हत्या

    बेटी का फोन न उठाने पर हुआ वारदात का खुलासा

    परिजनों ने बताया कि महिला की उनके बेटों से सुबह और शाम बात होती थी। रविवार सुबह भी एक बेटा मुकेश उनसे मिलने आया था और उनको फल देकर गया था।

    शाम को महिला की बेटी पूजा ने फोन किया तो फोन नहीं उठा। काफी देर तक फोन न उठने पर उन्होंने पड़ोसी देवेंद्र को भेजा।

    देवेंद्र ने छत की जाल से देखा तो अंदर खून था। उन्होंने पूजा को बताया, जिसके बाद सभी लोग शाम 8ः00 बजे वहां पहुंचे।

    जांच

    पुलिस महिला के पोते से कर रही पूछताछ

    जांच में पता चला है कि महेश का बेटा मानस दोपहर में बुजुर्ग महिला के पास आया था। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

    महिला के 4 बेटों में बड़ा बेटा रमेश अपने परिवार के साथ लंदन में रहता है। दूसरा बेटा महेश सिंधौली, सीतापुर में रहता है।

    तीसरा बेटा मुकेश चंद्र शर्मा आगरा में फॉरेंसिक विभाग में उपनिदेशक के पद से सेवानिवृत्त है। वह जानकीपुरम में रहता है। चौथा बेटा आलोक रुदौली में रहता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    लखनऊ
    हत्या

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल

    उत्तर प्रदेश

    मुस्लिम बच्चे को थप्पड़ मरवाने पर सुप्रीम कोर्ट बोला- सरकार की अंतरात्मा को झटका लगना चाहिए सुप्रीम कोर्ट
    नोएडा: कुत्ते को लिफ्ट में ले जाने को लेकर झगड़ा; बच्चा रोया, लेकिन युवक अड़ा रहा नोएडा
    प्रयागराज: पुलिसकर्मी पर लगा थाने शिकायत करने पहुंची दलित महिला से गैंगरेप का आरोप, दरोगा फरार प्रयागराज
    महिंद्रा ने उत्तर प्रदेश में दर्ज हुई FIR पर तोड़ी चुप्पी, कंपनी ने ये कहा  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    लखनऊ

    लखनऊ: 'द केरल स्टोरी' पर भाजपा का विवादित बैनर, विपक्ष को आतंकवादी से निर्देश लेते दिखाया द केरला स्टोरी फिल्म
    लखनऊ: साइबर जालसाजों ने युवक से की 13 लाख की ठगी, नौकरी का दिया था झांसा साइबर अपराध
    उत्तर प्रदेश: लखनऊ में महापौर को विभाग की लापरवाही दिखाने के लिए नाले में उतरे पार्षद उत्तर प्रदेश
    लखनऊ: स्कॉर्पियों ने स्कूटी को मारी टक्कर, दंपति और 2 बच्चों को 100 मीटर घसीटा; मौत उत्तर प्रदेश

    हत्या

    रेल में गोलियां चलाने वाले RPF जवान के खिलाफ 'धार्मिक दुश्मनी' फैलाने को लेकर मामला दर्ज रेलवे पुलिस
    UK: भारतीय मूल के डॉक्टर ने बच्चों की हत्यारी नर्स को पकड़वाने में की मदद ब्रिटेन
    तमिलनाडु: चेन्नई में बिरयानी को लेकर हुए विवाद में व्यक्ति की सरेआम बेरहमी से हत्या तमिलनाडु
    महाराष्ट्र: बेटे ने की मां की हत्या, फोन पर चैट के कारण चरित्र पर था शक महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025