नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे पर देर रात नागपुर से मुंबई जा रही एक बस के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। छत्रपति संभाजीनगर के पास बस एक पैरापेट दीवार से टकराई और पलट गई। इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 अन्य घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल हुए यात्रियों को छत्रपति संभाजीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस इस हादसे की वजह पता लगाने में जुटी है और साथ ही इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान करने का काम कर रही है। दुर्घटना की खबर मिलते ही आपातकालीन दल तुरंत मौके पर पहुंचा। उन्होंने तेजी से बचाव कार्य शुरू किया और यात्रियों की मदद की, खासकर उन लोगों को तुरंत सहायता पहुंचाई जो गंभीर रूप से घायल थे। अधिकारी इस दुर्घटना के पीछे के कारणों को जानने की कोशिश में हैं और मामले की जांच अभी भी जारी है।