लक्षद्वीप में 6 वॉटर एयरोड्रोम को मिली हरी झंडी, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
देश
द्वीप प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर है। लक्षद्वीप के 6 द्वीपों पर वॉटर एयरोड्रोम के निर्माण को पर्यावरण संबंधी हरी झंडी मिल गई है, जिससे वहां का सफर अब बहुत आसान और तेज हो जाएगा। सरकार की योजना है कि इसके जरिए सीप्लेन टूरिज्म शुरू किया जा सके, जिससे ये दूर-दराज के ठिकाने सीधे कोच्चि से जुड़ जाएंगे। अब लोगों को कभी-कभार वाली उड़ानों या लंबी समुद्री यात्राओं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
लक्षद्वीप में बनेंगे कॉम्पैक्ट सीप्लेन टर्मिनल
कवरत्ती, कलपेनी, किल्टन, कड़मत, मिनिकॉय और अगत्ती में कॉम्पैक्ट टर्मिनल और फ्लोटिंग वॉकवे बनाए जाएंगे। मई में एक सफल ट्रायल उड़ान के बाद इस परियोजना से हर साल हजारों सैलानी आकर्षित होंगे और लक्षद्वीप एक प्रमुख पर्यटन स्थल बन जाएगा। इस कदम से लक्षद्वीप भी मालदीव की तरह ही देश के भीतर एक खास पर्यटन स्थल बन सकेगा।