Page Loader
महाराष्ट्र: मजदूर ने कार पार्किंग में खड़ी कुतिया का मुंह बांधकर किया कुकर्म, पुलिस ने दबोचा

महाराष्ट्र: मजदूर ने कार पार्किंग में खड़ी कुतिया का मुंह बांधकर किया कुकर्म, पुलिस ने दबोचा

Nov 07, 2020
02:37 pm

क्या है खबर?

मुंबई के मुलुंद इलाके में कुतिया से कुकर्म की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक विकृत मानसिकता वाले 30 वर्षीय मजदूर ने गत गुरुवार को एक सोसायटी की कार पार्किंग में खड़ी एक कुतिया को अपनी हवस का शिकार बना लिया। हालांकि, उस दौरान कुछ लोगों ने उसे यह कुकर्म करते देख लिया और पुलिस को सूचना कर दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया।

प्रकरण

सोसायटी में मजदूरी करता है आरोपी

टाइम्स नाउ के अनुकसार मुलुंड थानाप्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शोभनाथ सरोज है। आरोपी हाई प्रोफाइल सोसायटी में मजदूरी करता है। गत गुरुवार को वह सोसायटी की पार्किंग में गया था, वहां उसे एक कुतिया खड़ी दिखाई दे दी। इसके बाद वह कुतिया को पास स्थित एक कमरे में ले गया और रस्सी से उसका मुंह बांध दिया। इसके बाद उसने कुतिया से कुकर्म किया, लेकिन कुतिया के थोड़ा भौंकने की आवाज सुनकर अन्य लोग वहां पहुंच गए।

शिकायत

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस से की शिकायत

थानाप्रभारी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शोभनाथ ने कुतिया को लहुलुहाल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कुतिया को पशु चिकित्सालय पहुंचाया। थानाप्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 377 और 11 (1) (क) और पशु क्रूरता अधिनियम, 1960 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

बयान

आरोपी ने किया अमानवीय कृत्य- भनिशाली

गैर सरकारी संगठन (NGO) ओम फाउंडेशन के सदस्य बृह भनिशाली ने बताया कि गत गुरुवार को उन्हें सोसायटी की पार्किंग से किसी ने फोन कर मजदूर द्वारा सफेद कुतिया से कुर्कम करने की सूचना दी थी। इसके बाद उन्होंने सूचना देने वाले को मौके पर पहुंचने तथा पुलिस को सूचना देने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि आरोपी ने बेजुबान जानवर के साथ अमानवीय कृत्य किया है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

पुनरावृत्ति

मुंबई में पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

कुछ दिन पहले इसी तरह की दो अन्य घटनाएं भी सामने आई थी। पहली घटना पवई इलाके में और दुसरी नवी मुंबई के नेरुल में घटी थी। पवई के एक शॉपिंग मॉल में भी कुत्ते (नूरी) से कुकर्म किया गया था। उस दौरान आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी की रॉड घुसा दी थी। शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। इसी तरह नेरूल में भी एक आवारा कुतिया से कुकर्म की घटना सामने आई थी।

जानकारी

गुजरात में गाय से किया कुकर्म

पिछले सप्ताह गुजरात के द्वारका जिले में भी एक रिक्शा चालक ने गाय के साथ कुकर्म किया था। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।