NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कुणाल कामरा ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बताया "गद्दार", शिवसेना ने की तोड़फोड़
    अगली खबर
    कुणाल कामरा ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बताया "गद्दार", शिवसेना ने की तोड़फोड़
    कुणाल कामरा के मजाक को लेकर भड़की एकनाथ शिंदे की शिवेसना (तस्वीर: एक्स/@kunalkamra88)

    कुणाल कामरा ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बताया "गद्दार", शिवसेना ने की तोड़फोड़

    लेखन गजेंद्र
    Mar 24, 2025
    09:17 am

    क्या है खबर?

    कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर पक्ष बदलने को लेकर मजाक किया है, जिससे विवाद भड़क गया।

    कामरा के मजाक का वीडियो सामने आने पर शिंदे गुट की शिवेसना कार्यकर्ताओं ने मुंबई के खार स्थित एक होटल में तोड़फोड़ की। इसी होटल में शो रिकॉर्ड किया गया था।

    शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कामरा के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।

    घटना

    क्या है पूरा मामला?

    कुणाल कामरा ने हाल में 'नया भारत' नाम का कार्यक्रम किया था, जिसमें समकालीन राजनीति पर विस्तारसे चर्चा की गई थी।

    इस दौरान कामरा ने महाराष्ट्र की राजनीति का जिक्र करते हुए भाजपा के साथ शिंदे के गठबंधन और पार्टी तोड़ने को लेकर मजाक किया।

    उन्होंने "दिल तो पागल है" फिल्म के एक स्पूफ गाने को गाकर 'ठाणे के एक नेता' का जिक्र किया और उनको "गद्दार" बताया।

    हालांकि, कामरा ने वीडियो में किसी नेता का नाम नहीं लिया।

    ट्विटर पोस्ट

    कामरा के इस वीडियो पर हंगामा

    Maharashtra ❤️❤️❤️ pic.twitter.com/FYaL8tnT1R

    — Kunal Kamra (@kunalkamra88) March 23, 2025

    मजाक

    कुणाल कामरा ने क्या किया मजाक?

    कामरा ने महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर मजाक में कहा, "इन्होंने जो महाराष्ट्र चुनाव में किया है। पहले शिवसेना भाजपा से बाहर आ गई, फिर शिवसेना-शिवसेना से बाहर आ गई। NCP-NCP से बाहर आ गई। एक वोटर को 9 बटन दे दिए। सब कंफ्यूज हो गए। चालू एक व्यक्ति ने किया था, जो ठाणे से आते हैं। ठाणे की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी, आंखों पर चश्मा...हाय। मेरी नजर से तुम देखो तो... गद्दार नजर वो आए....।"

    शिकायत

    शिवसेना नेता संजय निरूपम ने कहा, कामरा की धुलाई करेंगे

    शिवसेना विधायक मुराजी पटेल ने मामले में "शिंदे को बदनाम करने की साजिश" बताते हुए कामरा, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) संजय राउत, आदित्य ठाकरे, राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

    मामले में शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा, "हम कल 11 बजे कुणाल कामरा की धुलाई करेंगे।"

    शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने एक वीडियो संदेश में चेतावनी दी, "पूरे देश में शिवसेना कार्यकर्ता कामरा का पीछा करेंगे, आपको भारत से भागने के लिए मजबूर किया जाएगा।"

    प्रतिक्रिया

    उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने क्या कहा?

    मामले में संजय राउत ने तोड़फोड़ का वीडियो साझा करते हुए एक्स पर लिखा, 'कुणाल ने महाराष्ट्र की राजनीति पर एक व्यंग्यात्मक गाना लिखा तो शिंदे गैंग को मिर्ची लग गई। उनके लोगों ने कामरा का स्टूडियो तोड़ दिया। देवेंद्र जी आप कमजोर गृह मंत्री हो।'

    आदित्य ठाकरे ने लिखा, 'एकनाथ शिंदे पर गाया गया गाना 100 प्रतिशत सच है और केवल एक असुरक्षित कायर ही किसी के गाने पर प्रतिक्रिया देगा।'

    जानकारी

    कुणाल ने दी प्रतिक्रिया

    विवाद बढ़ने पर कामरा की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उन्होंने एक्स पर संविधान की छोटी प्रति लिए तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा है, 'आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कुणाल कामरा
    एकनाथ शिंदे
    शिवसेना समाचार
    महाराष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    भारत सिंधु जल संधि खत्म करने के बाद कैसे रोकेगा पाकिस्तान का पानी? सिंधु जल संधि
    'ग्राउंड जीरो' से 'ज्वेल थीफ' तक, इस हफ्ते ये फिल्में बढ़ाएंगी आपके मनोरंजन का डोज इमरान हाशमी
    IPL 2025, CSK बनाम SRH: महेंद्र सिंह धोनी 400वां टी-20 मुकाबला खेलने उतरे, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    'ज्वेल थीफ' रिव्यू: सैफ अली खान और सिद्धार्थ आनंद ने ये क्या बना दिया? सैफ अली खान

    कुणाल कामरा

    कुणाल कामरा के खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला चलाने की अनुमति, जानिये पूरा केस ट्विटर
    सुप्रीम कोर्ट की अवमानना मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा का माफी मांगने से इनकार भारत की खबरें
    गुरुग्राम में कॉमेडियन कुणाल कामरा का शो रद्द, हिंदू संगठनों ने दी थी विरोध की धमकी दिल्ली
    कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे सलमान खान- रिपोर्ट  सलमान खान

    एकनाथ शिंदे

    महाराष्ट्र में क्यों पिछड़ गया MVA और महायुति ने कैसे मार ली बाजी? ये रहे कारण महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र में 25 नवंबर को हो सकता है नई सरकार का शपथग्रहण, कौन बनेगा मुख्यमंत्री? महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे को शिवसेना विधायक दल का नेता चुना गया, मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ? महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, कौन होगा अगला मुख्यमंत्री?  महाराष्ट्र

    शिवसेना समाचार

    महाराष्ट्र में चुनावी नतीजों से पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान, कौन-कौन हैं दावेदार? महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में कौन आगे? महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जीते, लगातार चौथी बार बने विधायक महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: वर्ली से आदित्य ठाकरे जीते, रोमांचक मुकाबले में मिलिंद देवड़ा को हराया महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच क्यों बंद हो गई बस सेवा? जानिए क्या है पूरा विवाद  कर्नाटक
    महाराष्ट्र के मुंबई समेत कई इलाकों में लू जैसी स्थिति, येलो अलर्ट जारी मुंबई
    मौसम विभाग ने यहां जारी किया हीटवेव का अलर्ट, जानिए कितना रहेगा तापमान  गर्मी की लहर
    महाराष्ट्र के बुलढाणा में अचानक गंजे होने की वजह आई सामने, इसे पाया गया दोषी बालों का झड़ना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025