LOADING...
कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदान की छत गिरने से कई मजदूर दबे, 5 की मौत
कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदान की छत गिरने से कई मजदूर दबे

कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदान की छत गिरने से कई मजदूर दबे, 5 की मौत

लेखन गजेंद्र
Jun 24, 2026
02:41 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां तारातला के पास बन रहे एक गोदाम की छत अचानक ढह गई, जिसमें कई मजदूर दब गए। घटना दोपहर करीब 1:30 बजे ब्रेस ब्रिज रेलवे स्टेशन के पास ऑक्टेवियस टी एंड इंडस्ट्रीज के गोदाम में हुई है। हादसे के समय यहां 35 से 40 मजदूर काम कर रहे थे। अभी तक 5 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

हादसा

एक साल से चल रहा था काम

द टेलीग्राफ ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि लोहे और सीमेंट से बनी 3 मंजिला गोदाम का निर्माण लगभग एक साल से चल रहा था। इसमें मरम्मत का काम भी जारी था। बुधवार सुबह गोदाम की तीसरी मंजिल धराशायी हुई, जिसके बाद पूरा गोदाम ढह गया और मजदूर मलबे में दब गए। जिससे कई मंजिलें ढह गईं और मजदूर मलबे के नीचे दब गए। ताराताला पुलिस थाने की टीम और दमकल कर्मी मौके पर मौजूद हैं।

बचाव

लोहे के भारी बीम हटाने के लिए मशीनें बुलाई गईं

मौके पर सेना के जवानों को भी मदद के लिए बुलाया गया है। बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल मौके पर पहुंच गई हैं। मलबे में मोटे-मोटे और भारी लोहे के बीम और गार्डर होने के साथ ही कंक्रीट भी है। लोहे और स्टील का बीम काटने के लिए उपकरण का इस्तेमाल हो रहा है। मलबा हटाने के लिए बुलडोजर और मशीन बुलवाई गई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

हादसे के बाद बचाव कार्य जारी

Advertisement