कोलकाता में बम धमाके से दहला इलाका, भाजपा के 5 कार्यकर्ता घायल
कोलकाता में पानीहाटी इलाके के सेंट जेवियर्स स्कूल के पास एक बम धमाका हुआ, जिसमें 5 भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। यह घटना भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रानाथ रथ पर हुई गोलीबारी के कुछ ही घंटों बाद ही हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए कोलकाता के RG कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया है।
भाजपा ने TMC पर लगाया आरोप, TMC ने कहा- हमारा कोई हाथ नहीं
भाजपा ने इस हमले के लिए तृण्पूल कांग्रेस (TMC) को जिम्मेदार ठहराया है, लेकिन TMC ने घटना में किसी भी तरह के हाथ होने से साफ इनकार किया है। पुलिस ने इलाके में हाई अलर्ट जारी कर लोगों से अपील की है कि वे अफवाहें न फैलाएं, साथ ही जांच में पूरा सहयोग करें। शांति व्यवस्था बनाए रखने और दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी भी कर रही है।
बता दें कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बुधवार रात को भाजपा नेता सुवेंदु के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।