'जन नायकन' के नए टाइटल कार्ड में क्या? देखकर खुशी से उछले थलापति विजय के फैंस
क्या है खबर?
थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन नायकन' जल्द ही सिनेमाघरों में आ सकती है। इसे उनके करियर की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है, जिसमें अभिनेता के साथ पूजा हेगड़े मुख्य किरदार में दिखेंगी। इस बीच, सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक टाइटल कार्ड वायरल हो गया है, जिसे देखकर विजय के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। नए टाइटल कार्ड वाला यह वीडियो तमिलनाडु के किसी सिनेमाघर का बताया जा रहा है।
वीडियो
टाइटल कार्ड वीडियो में क्या है खास?
वायरल वीडियो को एक्स अकाउंट पर साझा किया गया है, जिसमें विजय को "तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय" के रूप में पेश किया गया है। वहीं सिनेमाघर में बैठे दर्शक तालियों और सीटी के साथ अपनी खुशी को जाहिर कर रहे हैं। देखते ही देखते वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया और लोग इसे फिल्म का आधिकारिक अपडेट मान रहे हैं। हालांकि, निर्माताओं की तरफ से नए टाइटल कार्ड वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
TITLE CARD @TVKVijayHQ 🥶🔥🔥🔥 pic.twitter.com/D1EOxaoBhM
— KERALA VIJAY FANS CLUB (@KVFC_Official) May 6, 2026
प्रतिक्रिया
फैंस खुशी जाहिर करते हुए दे रहे प्रतिक्रिया
उधर वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भारत में किसी अभिनेता के लिए यह पहला मुख्यमंत्री टाइटल कार्ड है।' एक अन्य ने लिखा, 'हम थलपति विजय को मुख्यमंत्री के रूप में चाहते हैं।' बता दें, विजय की पार्टी तमिलगा वैत्री कड़गम (TVK) ने तमिलनाडु विधानसभा में 108 सीटें हासिल की हैं और बतौर मुख्यमंत्री वह जल्द ही अपनी सरकार बनाएंगे।