NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोलकाता: लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले को कोर्ट ने दी जागरुकता अभियान चलाने की सजा
    अगली खबर
    कोलकाता: लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले को कोर्ट ने दी जागरुकता अभियान चलाने की सजा

    कोलकाता: लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले को कोर्ट ने दी जागरुकता अभियान चलाने की सजा

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 17, 2020
    07:15 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने देश में लॉकडाउन कर रखा है। सभी राज्य सरकारें लोगों से लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील कर रही हैं।

    इसी बीच कोलकाता से ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाला व्यक्ति ही अब उसकी पालना के लिए लोगों को जागरुक कर रहा है।

    दरअसल, कोर्ट ने उसे जमानत देते समय जागरुकता अभियान में शामिल होने का आदेश दिया था।

    प्रकरण

    लॉकडाउन का उल्लंघन कर पुलिस से की थी अभद्रता

    कोलकाता पुलिस के एक उच्चाधिकारी ने बताया कि 30 वर्षीय व्यक्ति गत 11 अप्रैल को लॉकडाउन के बीच अपनी बाइक से सड़कों पर घूम रहा था।

    चारू मार्केट पुलिस ने उसे रोका तो वह घर से सात किलोमीटर दूर आने का वाजिब कारण नहीं बता सका।

    उसके पास बाइक के दस्तावेज भी मौजूद थे। इसके बाद उसने पुलिस से अभद्रता शुरू कर दी और वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया।

    जानकारी

    आरोपी युवक के खिलाफ इन धाराओं में दर्ज किया मामला

    आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के बाद चारू मार्केट थाना पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा घोषित आदेश की अवहेलना) और धारा 353 (एक लोकसेवक पर आपराधिक बल का उपयोग करना) के तहत मामला दर्ज किया गया।

    पेशी

    मजिस्ट्रेट ने जमानत देने के लिए रखी अलग शर्त

    पुलिस के एक उच्चाधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के बाद अलीपुर कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

    इस दौरान मजिस्ट्रेट ने उससे लॉकडाउन का उल्लंघन करने का कारण पूछा तो वह संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका।

    उसकी जमानत की अर्जी को देखकर मजिस्ट्रेट ने उसे एक सप्ताह तक प्रतिदिन दो घंटे लॉकडाउन जागरुकता अभियान में शामिल होने का आदेश दिया। जिसे आरोपी ने स्वीकार कर लिया।

    जागरुकता

    युवक तय समय से अधिक तक कर रहा लोगों को जागरूक

    पुलिस ने बताया कि मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद आरोपी युवक प्रतिदिन सुबह 8 बजे दक्षिण कोलकाता में निर्धारित चौकी पर पहुंच रहा है।

    वहां वह दोपहर एक बजे तक लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए लॉकडाउन का पालन करने के लिए जागरुक कर रहा है।

    खास बात यह है कि वह निर्धारित दो घंटे की जगह पांच घंटे लोगों को जागरूक कर रहा है।

    उसका कहना है कि लॉकडाउन का उल्लंघन करना कोरोना को निमंत्रण देना है।

    जानकारी

    प्रधानमंत्री ने 3 मई तक के लिए बढ़ाया लॉकडाउन

    बता दें कि राज्य सरकारों के अनुरोध पर गौर करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 14 अप्रैल को कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन को आवश्यक मानते हुए उसे 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया था।

    संक्रमण

    भारत और पश्चिम बंगाल में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार शाम तक देश में कुल 13,835 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

    इनमें से 11,616 सक्रिय मामले हैं, 452 लोगों की मौत हुई है और 1,766 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

    पिछले 24 घंटे में 1,076 नए मामले सामने आए हैं और 32 लोगों की मौत हुई है।

    इसी तरह पश्चिम बंगाल में संक्रमितों की संख्या 162 है और अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पश्चिम बंगाल
    कोलकाता
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    पश्चिम बंगाल

    नागरिकता कानून: भाजपा नेता ने उठाए सवाल, पूछा- मुसलमान क्यों नहीं शामिल? पाकिस्तान समाचार
    क्या इंटरनेट बंद कर डिजिटल बनेगा इंडिया? जानिये क्या कहते हैं आंकड़े चीन समाचार
    नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शन: संपत्ति को हुए 80 करोड़ रुपये के नुकसान की वसूली करेगा रेलवे उत्तर प्रदेश
    केरल विधानसभा ने किया नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित, जमकर बरसे मुख्यमंत्री पिनरई विजयन मध्य प्रदेश

    कोलकाता

    कोलकाताः जादू दिखाने नदी में कूदा जादूगर हुआ लापता, तलाशी अभियान जारी देश
    कोलकाता में इस्लामिक स्टेट के 4 आतंकी गिरफ्तार, भारत में शरिया कानून स्थापित करना था लक्ष्य भारत की खबरें
    अमर्त्य सेन बोले- बंगाली संस्कृति से नहीं जुड़ा 'जय श्री राम' नारा, भाजपा ने दिया जवाब पश्चिम बंगाल
    घर में सड़ती रही महिला की लाश, पति और बेटे ने नहीं किया अंतिम संस्कार क्राइम समाचार

    कोरोना वायरस

    अमेरिका द्वारा फंडिंग रोके जाने से WHO के कामों पर क्या असर पड़ेगा? चीन समाचार
    कोरोना वायरस: भारत में 12 हजार से पार पहुंचे मामले, छह दिनों में दोगुनी हुई संख्या भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: दिल्ली में पिज्जा डिलीवरी बॉय निकला संक्रमित, 72 घरों के लोगों को किया क्वारंटाइन भारत की खबरें
    लॉकडाउन: पुलिस ने रुकवाया ऑटो, बीमार पिता को कंधे पर बैठाकर ले जाना पड़ा घर केरल

    लॉकडाउन

    नितिन गडकरी ने लॉकडाउन को अवसर में बदलने का बनाया प्लान, शुरू करेंगे हाईवे निर्माण कार्य भारत की खबरें
    हरियाणा में शुरू हुआ शराब का उत्पादन, दुष्यंत चौटाला ने बताई क्या है वजह हरियाणा
    लॉकडाउन में भी देख पाएंगे 'तारक मेहता...' के नए एपिसोड्स, शुरु हो सकती है शूटिंग टीवी शो
    लॉकडाउन: मजदूरों को गुमराह कर बांद्रा स्टेशन पर इकट्ठा करने का आरोपी शख्स गिरफ्तार मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025