कोलकाता अग्निकांड: 9 की मौत, अब पूरे बंगाल में होगा सेफ्टी ऑडिट
देश
बुधवार तड़के कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर स्थित एक 5 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस इमारत में कई होटल चल रहे थे। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की जान चली गई, जिनमें एक बच्चा और 2 महिलाएं भी शामिल थीं। 6 लोग घायल भी हुए।
हालांकि, फायरफाइटर्स की तेजी से की गई कार्रवाई के चलते करीब 80 लोगों को कुछ ही मिनटों में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
पश्चिम बंगाल में सेफ्टी ऑडिट की योजना
अग्निशमन मंत्री कौशिक चौधरी ने बताया कि ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से हुई, क्योंकि होटलों के कमरों में खिड़कियां नहीं थीं। अब पश्चिम बंगाल सरकार ने फैसला किया है कि पूरे राज्य में फायर सेफ्टी ऑडिट करवाए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना दोबारा न हो।