कोच्चि में 6 बांग्लादेशी दबोचे, फर्जी पहचान पत्र संग कर रहे थे अवैध काम
देश
कोच्चि पुलिस ने केरल में बिना वैध कागजात के रह रहे और काम कर रहे 6 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। पुलिस ने यह कार्रवाई एरुअर इलाके में एक स्क्रैप की दुकान पर छापेमारी के दौरान की। इस दौरान उनके पास से नकली कर्मचारी पहचान पत्र और दूसरे फर्जी दस्तावेज भी मिले।
सभी पर मामला दर्ज
पकड़े गए 6 लोगों के नाम रकीव शाबा, मुहम्मद सोहाल फारज़, तारिक, सोगीर, मैधी हजीदा और मुहम्मद एगिन हैं। उन्होंने पूछताछ में कबूल किया कि वे बांग्लादेश के नागरिक हैं और बिना किसी वैध परमिट के एरुअर की दुकान पर काम कर रहे थे। अब इन सभी पर भारतीय आव्रजन कानूनों के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस उनसे यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे केरल कैसे पहुंचे और क्या इस अवैध प्रवेश में किसी ने उनकी मदद की। फिलहाल उनसे पूछताछ चल रही है और जल्द ही उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।