NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / समाज को बेहतर बनाने में जुटे हैं ये पांच लोग, जानिये इनके काम
    अगली खबर
    समाज को बेहतर बनाने में जुटे हैं ये पांच लोग, जानिये इनके काम

    समाज को बेहतर बनाने में जुटे हैं ये पांच लोग, जानिये इनके काम

    लेखन मोना दीक्षित
    Jan 10, 2020
    09:14 am

    क्या है खबर?

    समाज के लिए कुछ अच्छा करने और सामाजिक बदलाव लाने में सामाजिक संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    भारत में कई सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो सामाजिक सुधार लाने और सामाजिक न्याय के लिए लड़ते हैं और जागरूकता अभियान, सामाजिक कार्य व अन्य गतिविधियों के जरिए समाज में बदलाव लाने की कोशिश करते हैं।

    इस लेख में भारत के ऐसे ही पांच प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ताओं के बारे में बताया गया है।

    आइए इनके बारे में जानें।

    #1

    नोबेल पुरस्कार जीत चुके हैं बच्चों के लिए काम करने वाले सत्यार्थी

    कैलाश सत्यार्थी विश्वस्तर पर प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो बच्चों के अधिकारों और शिक्षा के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

    उन्होंने बाल श्रम के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी और शिक्षा के सार्वभौमिक अधिकार की वकालत भी की।

    उन्होंने बचपन बचाओ आंदोलन की स्थापना की, जिसके माध्यम से देशभर में हजारों बच्चों को बाल श्रम, गुलामी और तस्करी से बचाया गया।

    सत्यार्थी को उनके कामों के लिए 2014 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।

    #2

    मेधा पाटकर ने की नर्मदा बचाओ आंदोलन की शुरुआत

    मेधा पाटकर एक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हैं। ये मजदूरों, आदिवासियों, दलितों और अन्याय का सामना करने वाली महिलाओं की बेहतरी के लिए काम करती हैं।

    उन्होंने कम उम्र में अपना जीवन सामाजिक कल्याण के लिए समर्पित कर दिया और जातिवाद, सांप्रदायिकता और भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ीं।

    उन्होंने नर्मदा बचाओ आंदोलन की शुरुआत की और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ नेशनल अलायंस ऑफ पीपुल्स मूवमेंट की स्थापना भी की।

    #3

    पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हैं सुनीता

    प्रसिद्ध भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता कृष्णन मानव तस्करी और देह व्यापार के खिलाफ अपनी लड़ाई के लिए जानी जाती हैं।

    खुद यौन उत्पीड़न का शिकार हो चुकीं कृष्णन प्रज्वला की मुख्य कार्यवाहक और सह-संस्थापक हैं। ये एक गैर-सरकारी संगठन है, जो समाज में यौन पीड़ितों को बचाने और पुनर्वास के लिए काम करता है।

    इसके साथ ही उन्हें 2016 में प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

    #4

    एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल हैं सबसे लिए प्रेरणा

    एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल देश की एक जानी-मानी सोशल एक्टिविस्ट हैं, जो एसिड अटैक के खिलाफ अभियान चलाती हैं।

    15 साल की उम्र में भीषण एसिड अटैक का सामना कर चुकीं लक्ष्मी लोगों के लिए प्रेरणा हैं।

    वह अब अन्य एसिड अटैक सर्वाइवर्स के पुनर्वास और समर्थन के लिए काम करती हैं। उन्होंने भारत में एसिड की बिक्री के खिलाफ भी वकालत की है।

    उनके संघर्ष पर बॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है।

    #5

    कृति भारती बाल विवाह की प्रथा को समाप्त करने के लिए करती हैं काम

    सामाजिक कार्यकर्ता कृति भारती भारत में बाल विवाह की प्रथा को समाप्त करने और महिलाओं को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए काम करती हैं।

    भारती सारथी ट्रस्ट की संस्थापक हैं। यह संगठन मुख्य रूप से बाल विवाह की रोकथाम, इसके लिए जागरूकता फैलाने, लोगों की काउंसलिंग करने और बाल विवाह के पीड़ितों का पुनर्वास करता है।

    उन्होंने 2011 में इस संगठन की स्थापना की थी, जो लड़कियों को शिक्षा देने का काम भी करता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    दीपिका पादुकोण

    ताज़ा खबरें

    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान

    भारत की खबरें

    एयर स्ट्राइक के बाद F-16 विमान के उपयोग पर अमेरिका ने लगाई थी पाकिस्तान को फटकार पाकिस्तान समाचार
    नागरिकता संशोधन बिल पर विरोध के बीच बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने रद्द की भारत यात्रा बांग्लादेश
    नागरिकता कानून पर विरोध प्रदर्शनों के कारण जापानी प्रधानमंत्री ने रद्द की भारत यात्रा जापान
    असम: नागरिकता कानून को लेकर गठबंधन सरकार में मतभेद, कई नेताओं का इस्तीफा पाकिस्तान समाचार

    दीपिका पादुकोण

    सारा को बारिश से बचाने के लिए अभिनेत्री के पीछे छाता लिए दिखे कार्तिक आर्यन बॉलीवुड समाचार
    क्या फिल्म 'रामायण' में रावण के किरदार में दिखेंगे प्रभास? बॉलीवुड समाचार
    जब इवेंट के दौरान दीपिका पादुकोण भूल गईं कि वह शादीशुदा हैं, देखें वायरल वीडियो बॉलीवुड समाचार
    दीपिका, कैटरीना नहीं बल्कि यह अभिनेत्री होगी 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक की लीड हीरोइन बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025