बिहार: घर के अहाते में हुई किंग कोबरा और अजगर की भिड़ंत, भयभीत हुए लोग
बिहार के बगहा में एक परिवार के उस वक्त दहशत में आ गया, जब उन्होंने वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के पास अपने घर के अहाते (बाड़े) के अंदर एक किंग कोबरा और एक अजगर को आपस में भिड़ते हुए देखा। यह देखकर परिवार ने कोई जोखिम लेना ठीक नहीं समझा। वे फौरन घर छोड़कर बाहर आ गए और मदद के लिए वन विभाग को खबर की।
बचावकर्मी ने सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ा
यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई और पास के गांवों से उत्सुक ग्रामीण इस जंगली मुकाबले को देखने के लिए जमा हो गए। सांपों का एक बचावकर्मी मौके पर पहुंचा। उसने सबसे पहले सभी ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर रहने को कहा और काफी मशक्कत के बाद दोनों सांपों को पकड़ लिया। इन सांपों को बिना कोई नुकसान पहुंचाए वापस पास के जंगल में छोड़ दिया गया। यह घटना हमें याद दिलाती है कि वन्यजीवों के करीब रहने पर ऐसे वाकये हो सकते हैं। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को सलाह दी कि वे जंगली जानवरों को खुद न पकड़ें, बल्कि सबकी सुरक्षा के लिए विशेषज्ञों को बुलाएं।