NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुजफ्फरनगर: खाप पंचायत ने लड़कियों के जींस और लड़कों के शॉर्ट्स पहनने पर लगाई पाबंदी
    अगली खबर
    मुजफ्फरनगर: खाप पंचायत ने लड़कियों के जींस और लड़कों के शॉर्ट्स पहनने पर लगाई पाबंदी

    मुजफ्फरनगर: खाप पंचायत ने लड़कियों के जींस और लड़कों के शॉर्ट्स पहनने पर लगाई पाबंदी

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 10, 2021
    06:23 pm

    क्या है खबर?

    आधुनिक दौर में जहां नई-नई डिजाइनों के कपड़े पहनने का चलन बढ़ रहा है, वहीं खाप पंचायतें आज भी रूढिवादिता और संस्कृति के नाम पर पहनावे पर कई तरह के प्रतिबंध लगा रही है।

    ऐसा ही एक मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में, जहां एक स्थानीय खाप पंचायत ने लड़कियों के जींस पहनने और लड़कों के शॉर्ट्स (हाफ पेंट) पहनने पर पाबंदी लगा दी है। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के चेतावनी भी दी गई है।

    फरमान

    जींस और शॉर्ट्स हैं पश्चिमी संस्कृति का हिस्सा- पूरन सिंह

    खाप के फैसले की घोषणा करते हुए राजपूत समुदाय के नेता एवं किसान संघ प्रमुख ठाकुर पूरन सिंह ने बताया कि चरथावल पुलिस थाना क्षेत्र के पीपलशाह गांव में 2 मार्च को पंचायत बुलाई गई थी। इसमें महिलाओं के जींस पहनने और पुरुषों के शार्ट्स पहनने पर पाबंदी लगाने का फैसला किया गया है।

    उन्होंने कहा कि ये परिधान पश्चिमी संस्कृति का हिस्सा हैं। ऐसे में महिलाओं को साड़ी, घाघरा और सलवार-कमीज जैसे पारंपरिक परिधान पहनने चाहिए।

    चेतावनी

    फैसले का उल्लंघन करने वालों को किया जाएगा समाज से बहिष्कृत- पूरन सिंह

    पूरन सिंह ने कहा कि पंयातय के फैसले का सभी को पालन कारन होगा। निर्णय का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसे दंडिया किया जाएगा। इतना ही नहीं दोषियों को समुदाय से भी बहिष्कृत कर दिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि पंचायत ने देश की परंपरा और संस्कृति को बचाए रखने के लिए यह निर्णय किया है। वर्तमान में युवा पाश्चात संस्कृति की ओर बढ़ते हुए भारतीय संस्कृति को भूलते जा रहे हैं।

    विरोध

    खाप ने पंचायत चुनावों में आरक्षण देने का भी किया विरोध

    पूरन सिंह ने बताया कि खाप पंचायत ने आगामी पंचायत चुनावों में अनुसूचित जाति (SC) और पिछड़े वर्गों को आरक्षण देने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले का भी विरोध किया है।

    पंचायत ने सरकार के इस फैसले पर चिंता जताते हुए उसकी घोर निंदा की है।

    बता दें कि राज्य सरकार ने पिछले महीने पंचायत चुनावों के लिए अपनी आरक्षण नीति जारी की थी। इसके अनुसार चुनाव में SC, पिछड़े वर्ग और महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की जाएगी।

    पुनरावृत्ति

    खाप पंचायतों द्वारा पहले भी लगाई जा चुकी है जींस और शॉर्ट्स पर पाबंदी

    खाप पंचायत द्वारा लड़कियों के जींस और लड़कों के शॉर्ट्स पहनने पर पाबंदी लगाने का यह पहला मामला नहीं है। साल 2014 में बिहार के गोपालगंज जिले की दो खाप पंचायतों ने लड़कियों के जींस पहनने और मोबाइल इस्तेमाल पर रोक लगाई थी।

    इसी तरह 2017 में उत्तर प्रदेश के शामली में खाप पंचायत ने लड़कियों के जींस पहनने और लड़कों के शॉर्ट्स पहनने पर रोक लगाई थी। उस दौरान भी समाज से बहिष्कृत करने की चेतावनी दी गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    उत्तर प्रदेश
    खाप पंचायत
    मुज़फ़्फ़रनगर

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    भारत की खबरें

    CFMoto ने भारत में नए अवतार में उतारी 300NK, जानिये फीचर्स और कीमत ऑटोमोबाइल
    वैक्सीनेशन अभियान: अब सभी निजी अस्पताल लगा सकेंगे वैक्सीन, समय की पाबंदी भी हटी वैक्सीन समाचार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले लगभग 15,000 मरीज, सक्रिय मामलों में फिर उछाल महाराष्ट्र
    शाओमी के Mi 10T स्मार्टफोन की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती, जानें नए दाम शाओमी

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश सरकार ने दिए राज्य में जारी सभी किसान आंदोलनों को खत्म कराने के आदेश गाज़ियाबाद
    किसान आंदोलन: राकेश टिकैत के आंसुओं ने बदला माहौल, गाजीपुर बॉर्डर पर लौटने लगे किसान किसान
    झूठी खबर फैलाने के आरोप में शशि थरूर और छह पत्रकारों पर देशद्रोह का केस शशि थरूर
    कौन हैं किसान आंदोलन में नई जान फूंकने वाले राकेश टिकैत? दिल्ली

    खाप पंचायत

    प्रेम विवाह के समर्थन में हरियाणा की खाप पंचायत, कहा- ऐसी शादियों से ऐतराज नहीं हरियाणा
    किसानों के समर्थन में आए ट्रांसपोर्टर, मांगें न माने जाने पर दी चक्का जाम की चेतावनी दिल्ली

    मुज़फ़्फ़रनगर

    योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी सुरेश राणा योगी आदित्यनाथ
    भाजपा विधायक ने नेहरू को बताया 'अय्याश', कहा- इस परिवार का काम ही ऐसा भारत की खबरें
    उत्तर प्रदेश: बच्चे भी हुए पुलिस की बर्बरता का शिकार, दो नाबालिग अभी भी जेल में उत्तर प्रदेश
    लॉकडाउन में मुंबई से मुजफ्फरनगर पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मजबूरी में लेना पड़ा ऐसा फैसला मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025