Page Loader
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह दिल्ली में दिखा; पहचान छिपाने के लिए पगड़ी उतारी, बाल खोले
पंजाब से फरार खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह दिल्ली में दिखा

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह दिल्ली में दिखा; पहचान छिपाने के लिए पगड़ी उतारी, बाल खोले

लेखन गजेंद्र
Mar 28, 2023
04:47 pm

क्या है खबर?

पंजाब पुलिस द्वारा भगोड़ा घोषित खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह दिल्ली में दिखाई दिया है। इसकी CCTV फुटेज भी सामने आई है। NDTV का दावा है कि पश्चिमी दिल्ली इलाके में अमृतपाल अपने साथी पपलप्रीत सिंह के साथ दिखाई दिया। वह बिना पगड़ी के डेनिम जैकेट पहने हुए था और चश्मा लगाए हुए था। अपनी पहचान छिपाने के लिए दोनों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। यह फुटेज 21 मार्च का बताया जा रहा है।

तलाश

अभी अमृतपाल कहां है, इसकी जानकारी नहीं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमृतपाल हरियाणा के कुरुक्षेत्र से होकर दिल्ली आया है। वह अभी दिल्ली में है या नहीं, इस बारे में पुलिस ने जानकारी नहीं दी। नेपाल ने भी उसको निगरानी सूची में डाला है क्योंकि संभावना जताई जा रही है कि वह नकली पासपोर्ट के माध्यम से सीमा पार कर सकते हैं। बता दें कि पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के 100 से अधिक साथियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कुछ पर NSA के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

ट्विटर पोस्ट

CCTV फुटेज में साथी के साथ दिखा अमृतपाल सिंह