दिलजीत दोसांझ के घर के पास खालिस्तानी नारों से हड़कंप
देश
पंजाब के दोसांझ कलां में दिलजीत दोसांझ के घर के बिल्कुल पास रहने वाले ड्राइवर मुख्तियार की दीवार पर कुछ खालिस्तान-समर्थक नारे लिखे पाए गए। मुख्तियार ने रात करीब 1:30 बजे 4 लोगों को ये नारे लिखते देखा। लग रहा था कि वे लोग दिलजीत का घर समझकर गलत जगह नारे लिख रहे थे।
पुलिस इस मामले में CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का पता चल सके। नारे लिखी गई दीवार को भी सफेद पेंट से ढक दिया गया है।
दोसांझ 'ऑरा इंडिया टूर' की शुरुआत करेंगे
एक अच्छी खबर है कि दिलजीत अपना बहुप्रतीक्षित 'ऑरा इंडिया टूर' 1 नवंबर को दिल्ली से शुरू करने वाले हैं। उनके इस टूर में मुंबई, बेंगलुरु और चंडीगढ़ जैसे बड़े शहर शामिल हैं।
दुनियाभर के दौरे के बाद अब उन्हें भारत में परफॉर्म करते देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं।