क्या विग के कारण की गई थी केतन अग्रवाल की हत्या? पिता ने आरोपियों के लिए मांगी फांसी
पुणे के एक बिजनेसमैन केतन अग्रवाल को लोहगढ़ किले से धकेले जाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि यह घटना बीते 18 जून को हुई थी। आरोप है कि आरोपी ने सिर्फ इसलिए ऐसा किया क्योंकि केतन ने विग लगा रखा था। केतन के पिता विशाल अग्रवाल आरोपी सिया गोयल को फांसी की सजा दिए जाने की मांग कर रहे है। इस हफ्ते उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात भी की और मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की अपील की।
बेटे की हत्या को विशाल अग्रवाल ने बताया अकल्पनीय
विशाल ने अपने बेटे की हत्या को अकल्पनीय बताया है। उनका कहना था कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश थी। उन्हें शक है कि इस हमले के पीछे केतन का हेयर पैच रहा होगा, लेकिन इस वजह पर उन्हें यकीन नहीं हो रहा। मुख्यमंत्री ने भी इस मामले को 'कल्पना से परे' बताया और कहा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए कानूनी और सामाजिक दोनों पहलुओं पर ध्यान देना होगा। पुलिस अभी भी परिवार के दबाव और अपराध के पीछे की अन्य मुमकिन वजहों की जांच कर रही है।