Loading...
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 करोड़ रुपये की रिश्वत का क्या मामला है?
केरलम सरकार ने 2 करोड़ रुपये रिश्वत मामले में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जांच शुरू की

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 करोड़ रुपये की रिश्वत का क्या मामला है?

लेखन गजेंद्र
Nov 04, 2026
12:31 pm

क्या है खबर?

केरलम की सरकार ने 20 साल पुराने एक रिश्वत मामले में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। राज्य के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो (VACB) को एक शिकायत के बाद यह जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं। नई जांच में यह पता चलेगा कि क्या पिछली जांच आरोपों के जरूरी पहलुओं पर गौर करने में नाकाम थी। कुमार के खिलाफ आरोप साबित नहीं हुए हैं।

आरोप

ज्ञानेश कुमार पर क्या है आरोप?

यह मामला केरल स्टेट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (KSTP) से जुड़ा है। उस समय ज्ञानेश कुमार राज्य में लोक निमाण विभाग (PWD) के सचिव थे।

कोल्लम जिले के चदयामंगलम निवासी कॉन्ट्रैक्टर साजन ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश ने KSTP के तहत पूरे हो चुके काम का भुगतान जारी करने के लिए 2 करोड़ रुपये रिश्वत मांगी थी।

साजन ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश ने जानबूझकर 17 करोड़ रुपये के बिलों के चेक रोक लिए, जिन्हें इंजीनियरों ने पहले मंजूरी दे दी थी।

घटना

रिश्वत के कारण मलेशियाई कंपनी के प्रोजेक्ट इंजीनियर ने की थी आत्महत्या

साजन ने बताया कि भुगतान न होने से मलेशियाई कंपनी PATI-BEL और वर्कर को पैसे की दिक्कतें हुईं थी।

साजन ने बताया कि कंपनी के प्रोजेक्ट इंजीनियर, मलेशियाई नागरिक ली सी बीन ने उन्हें बताया था कि ज्ञानेश तब तक चेक नहीं देंगे, जब तक कंपनी मांगी गई रिश्वत नहीं देती।

आरोप है कि बिल जारी करने में देरी और रिश्वत के कारण ली ने 2006 में आत्महत्या कर ली थी और सुसाइड नोट में ज्ञानेश का जिक्र किया था।

ADVERTISEMENT

विवाद

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में विरोध

इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के बाद CEC ज्ञानेश कुमार विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। उनके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) भी उनका इस्तीफा मांग रही है।

ज्ञानेश पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव आयोग में लगभग सभी फैसले बिना 2 चुनाव आयुक्तों की सहमति से लिए थे और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में मनमाने तरीके से वोट काटे थे।

मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा है।

ADVERTISEMENT