दहेज के लिए सऊदी में टॉर्चर, 30 जख्मों के साथ भारत लौटी अंजू
देश
केरलम के कोल्लम जिले की 24 साल की अंजू अपनी जुलाई में हुई शादी के तुरंत बाद से ही दहेज की मांग को लेकर पति और ससुराल वालों से जमकर प्रताड़ित हुईं। हालत तब और बिगड़ गई जब उन्हें सऊदी अरब ले जाया गया। वहां भी उनके साथ लगातार मारपीट की जाती थी। 30 सितंबर को वह लगभग 30 चोटों के साथ भारत लौटीं। वापस आते ही अंजू ने सीधे पुलिस से मदद मांगी।
बिंदू कृष्णा ने कानूनी सुरक्षा का वादा किया
केरलम की महिला एवं बाल विकास मंत्री बिंदू कृष्णा ने अंजू को पूरी कानूनी सुरक्षा देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। कृष्णा ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इस मामले में न्याय मिले। अभी अंजू अस्पताल में अपना इलाज करवा रही हैं, जबकि मामले की जांच आगे बढ़ रही है।