Page Loader
केरल: कोच्चि हवाई अड्डे पर चेकिंग से परेशान महिला यात्री ने फैलाई बम की अफवाह, गिरफ्तार
कोच्चि हवाई अड्डे पर महिला ने बम की अफवाह फैलाई (तस्वीर: विकिमीडिया)

केरल: कोच्चि हवाई अड्डे पर चेकिंग से परेशान महिला यात्री ने फैलाई बम की अफवाह, गिरफ्तार

लेखन गजेंद्र
Aug 01, 2023
04:54 pm

क्या है खबर?

केरल के कोच्चि हवाई अड्डे पर मंगलवार को एक महिला ने चेकिंग से परेशान होकर बम की अफवाह फैला दी। इससे हवाई अड्डे पर हड़कंप मच गया। सूचना झूठी निकलने पर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, बाद में उसे रिहा कर दिया गया। जागरण के मुताबिक, 37 वर्षीय महिला को मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट पर सवार होना था। इस दौरान चेक-इन करते समय अधिक देर लगने पर महिला ने बैग में बम होने का दावा किया।

अफवाह

1 घंटे देरी से उड़ी इंडिगो फ्लाइट

पुलिस ने बताया कि अफवाह के कारण कोच्चि से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट एक घंटे की देरी से उड़ी। केरल पुलिस ने बताया कि महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई। बता दें कि इससे पहले 28 जुलाई को एक 55 वर्षीय यात्री ने भी कोच्चि हवाई अड्डे पर सामान में बम होने की अफवाह फैलाई थी। बाद में उसे भी गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया गया था।