केरलम का ऐतिहासिक कदम: महंगे इलाज से मिलेगी मुक्ति, निजी अस्पतालों पर कसेगा शिकंजा
देश
केरलम सरकार अगले विधानसभा सत्र में एक नया विधेयक लाने की तैयारी कर रही है। इसका मकसद निजी अस्पतालों में इलाज के बढ़ते खर्च पर लगाम लगाना है। खासकर तब, जब इनमें से कई अस्पताल अब विदेशी कंपनियों और बड़ी वैश्विक निजी इक्विटी फर्म के प्रबंधन में आ गए हैं और उनकी इनमें अच्छी खासी हिस्सेदारी है। स्वास्थ्य मंत्री के मुरलीधरन ने कहा है कि उनका लक्ष्य उन मरीजों की मदद करना है जो महंगे बिलों और बीमा दावों के खारिज होने से जूझ रहे हैं।
केरलम ने शुरू की लाइफस्टाइल बीमारियों की घर-घर जांच
राज्य सरकार का एक और मकसद एक शीर्ष स्वास्थ्य सेवा गंतव्य बनना है। इसके लिए लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों की शुरुआती जांच के अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें स्वास्थ्यकर्मी घरों का दौरा कर रहे हैं। यह परियोजना सबसे पहले वट्टियूरकावू, इडुक्की और नीलांबुर में शुरू होगा। इसके बाद इसे पूरे केरल में लागू किया जाएगा।