केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री विजयन पर ED का शिकंजा, CMRL घूसखोरी मामले में 3.28 करोड़ के लेन-देन पर सवाल
प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा संभावित घूसखोरी का इशारा दिए जाने के बाद केरल में पूर्व मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के खिलाफ औपचारिक जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में उनकी बेटी वीणा टी और उनके पति पीए मोहम्मद रियाज का नाम भी शामिल है। ये सभी कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (CMRL) घोटाले से जुड़े हैं। गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने बताया कि इस जांच को शुरू करने के लिए बड़े पुलिस अधिकारी रावड़ा चंद्रशेखर से कहा गया है।
ED ने लगाए यह आरोप
ED के मुताबिक, विजयन को CMRL से वीणा की अब बंद हो चुकी IT कंपनी 'एक्सालॉजिक' के जरिए कथित तौर पर 3.28 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं, रियाज पर हवाला चैनलों का इस्तेमाल कर पैसा विदेश भेजने में मदद करने का आरोप है। गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय ने भी वीणा और CMRL के अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं। जांच में सामने आया है कि एक्सालॉजिक को बिना कोई सेवा दिए ही पैसे का भुगतान किया गया था।