केरलम में निजी बस चालकों ने 'प्रियदर्शिनी योजना' के विरोध में शुरू की भूख हड़ताल, जानिए क्या है मांगें
केरल में निजी बस चलाने वालों ने सचिवालय के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। वे प्रियदर्शिनी मुफ्त यात्रा योजना का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस योजना ने उन मार्गो पर निजी बसों के महिला यात्रियों को कम कर दिया है जहा केरलम राज्य सड़क परिवहन निमग (KSRTC) का एकाधिकार है। इससे उनकी कमाई पर बुरा असर पड़ रहा है और बसों को चलाए रखना मुश्किल हो रहा है। रियास एजे, केके थॉमस और शरण्या मनोज जैसे नेता इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हैं।
केरल के ऑपरेटरों ने की किराए में बढ़ोतरी की मांग
ऑपरेटर चाहते हैं कि छात्रों सहित सभी के लिए टिकट के दाम बढ़ाए जाएं। वे अपनी इंडस्ट्री को स्थिर करने में मदद के लिए पद्मकुमार कमीशन की सिफारिशों को लागू करने पर जोर दे रहे हैं। वे बढ़ते हुए ईंधन और स्पेयर-पार्ट्स की लागत से भी परेशान हैं। हाल ही में ईंधन की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। उनकी बाकी मांगों में परिवहन कार्यालयों से बेहतर मदद मिलना और KSRTC को लंबी दूरी (140 किलोमीटर से ज्यादा) के मार्गों पर कब्जा करने से रोकना शामिल है। मांगे पूरी होने तक यह हड़ताल जारी रहेगी।