केरलम का ऐतिहासिक फैसला: बुजुर्गों के लिए नया युग, अब सुरक्षा-सम्मान और देखभाल
केरलम एक नया कानून ला रहा है, जिसका नाम केरलम स्टेट एल्डरली पर्संस (केयर एंड प्रोटेक्शन) बिल, 2026 है। इसका मकसद वृद्धाश्रमों को और सुरक्षित तथा सुविधाजनक बनाना है।
मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने बताया कि इस बिल से बुजुर्गों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं तक उनकी पहुंच और उनके सम्मान को बढ़ाया जा सकेगा।
केरलमम बिल में केयरगिवर सर्टिफिकेशन का प्रावधान
केरलम में बुजुर्गों की आबादी बहुत तेजी से बढ़ रही है। अनुमान है कि 2011 से 2036 के बीच यह संख्या दोगुनी हो जाएगी और आधे से ज्यादा बुजुर्ग कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझते हैं।
यह बिल केयरगिवर को ट्रेनिंग देने, उनकी जवाबदेही तय करने और बुजुर्गों को सही सहारे के साथ आजाद जिंदगी जीने में सहायता करने के लिए एक सर्टिफिकेशन सिस्टम लाने वाला है।
इसका लक्ष्य देखभाल से जुड़ी सेवाओं, असिस्टव टेक्नोलॉजी और बुजुर्गों के लिए अनुकूल प्रोडक्टस में 'सिल्वर इकोनॉमी' को बढ़ावा देना भी है।