NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / केरल: अर्धनग्न होकर अपने बच्चों से शरीर पर पेंटिंग बनवाने पर रेहाना फातिमा के खिलाफ केस
    अगली खबर
    केरल: अर्धनग्न होकर अपने बच्चों से शरीर पर पेंटिंग बनवाने पर रेहाना फातिमा के खिलाफ केस

    केरल: अर्धनग्न होकर अपने बच्चों से शरीर पर पेंटिंग बनवाने पर रेहाना फातिमा के खिलाफ केस

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 25, 2020
    01:51 pm

    क्या है खबर?

    केरल की विवादित सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना फातिमा के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

    दरअसल, उन्होंने अपने अर्धनग्न शरीर पर अपने दो नाबालिग बच्चों से पेंटिंग कराते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।

    भाजपा नेता एवी अरुण प्रकाश की ओर से मंगलवार को मिली शिकायत के आधार पर पतनमतिट्ठा जिले की तिरुवाला पुलिस ने फातिमा के खिलाफ IT एक्ट और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

    वीडियो

    फातिमा ने वीडियो के साथ लिखी यह बात

    फातिमा ने यह वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया था। इसके साथ उन्होंने एक नोट भी लिखा। इसमें लिखा गया था कि वो आंख में संक्रमण के कारण आराम कर रही थी तभी बच्चों ने उनके शरीर पर पेंटिंग करना शुरू कर दिया।

    इसमें उन्होंने आगे लिखा कि महिला का शरीर और नग्नता 55 किलो के मांस तक सीमित नहीं है। जैसे सुंदरता देखने वाली की आंखों में होती है, वैसे ही पोर्न भी देखने वालों की आंखों में होता है।

    जानकारी

    बाल अधिकार सरंक्षण के मुद्दे पर भी मांगी गई रिपोर्ट

    फातिमा ने अपने वीडियो के साथ #BodyArtandPolitics का भी इस्तेमाल किया। वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद बाल अधिकार संरक्षण मुद्दे पर केरल के राज्य आयुक्त ने पतनमतिट्ठा जिले के पुलिस प्रमुख से 10 दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है।

    रेहाना फातिमा

    एक फिल्म में भी काम कर चुकी हैं फातिमा

    यह पहली बार नहीं है जब फातिमा का नाम विवादों में आया है। साल 2018 में उन्होंने सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा के मंदिर में जाने का प्रयास किया था। अयप्पा भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ और भड़काऊ पोस्ट करने के लेकर वो 18 दिन तक जेल में भी रही थी।

    सामाजिक-सांस्कृतिक और लैंगिक मुद्दों पर मुखर राय रखने वाला फातिमा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। उन्होंने इंटरसेक्सुअलिटी पर बनी एक फिल्म में भी काम किया है।

    विवाद

    पहले भी विवादों में रह चुकी हैं फातिमा

    इससे पहले 2014 में फातिमा ने अपने पार्टनर के साथ मिलकर कोच्चि में मोरल पुलिसिंग के खिलाफ 'किस ऑफ लव' अभियान में हिस्सा लिया था।

    उन्होंने अपने पार्टनर को किस करने की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिस पर काफी हल्ला मचा था।

    इसके अलावा उन्होंने एक प्रोफेसर की ओर से स्तनों को लेकर महिलाओं पर की गई टिप्पणी के विरोध में दो तरबूज हाथ में लिए एक टॉपलेस फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यूट्यूब
    केरल
    सोशल मीडिया
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    सैमसंग गैलेक्सी S25 एज 200MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और सभी फीचर्स सैमसंग
    IPL 2025: नए शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे शेष मुकाबले  इंडियन प्रीमियर लीग
    जम्मू-कश्मीर के सांबा और पंजाब के होशियारपुर-अमृतसर में दिखे ड्रोन, कई जगहों पर ब्लैकआउट जम्मू-कश्मीर
    टेस्ट क्रिकेट में 'फैब-4' का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े टेस्ट क्रिकेट

    यूट्यूब

    7 साल के रेयान ने एक साल में यूट्यूब से कमाए Rs. 155 करोड़ फोर्ब्स
    पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी बयां करती 'उरी' का ट्रेलर रिलीज़ बॉलीवुड समाचार
    'मखना' गाने से अलग अंदाज में धूम मचाने वापस आ रहे हैं यो यो हनी सिंह बॉलीवुड समाचार
    PHP पढ़ने के लिए ये यूट्यूब चैनल है उपयोगी, यहां से करें पढ़ाई शिक्षा

    केरल

    कोरोना वायरस: चंडीगढ़ में कैदी बना रहे मास्क, कम रेट पर बाजार में होंगे उपलब्ध भारत की खबरें
    यह महिला जिस स्कूल में करती थी सफाई, आज उसी स्कूल में है टीचर शिक्षा
    भारत की केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए दें ये प्रवेश परीक्षा, जल्द करें आवेदन कर्नाटक
    बंगाल: कोरोना वायरस के कारण छोड़ना पड़ा केरल, घर आते ही लॉटरी से लखपति बना शख्स भारत की खबरें

    सोशल मीडिया

    NSO ग्रुप का आरोप- ऐपल डिवाइस के लिए पेगासस स्पाईवेयर खरीदना चाहती थी फेसबुक एंड्रॉयड
    अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए व्हाट्सऐप ने किया यह बदलाव व्हाट्सऐप
    उत्तराखंड: जमातियों के कोरोना संक्रमित मिलने पर बंद कराई मुस्लिम फल विक्रेता की दुकान, FIR दर्ज दिल्ली
    लॉकडाउन: पुलिस ने रुकवाया ऑटो, बीमार पिता को कंधे पर बैठाकर ले जाना पड़ा घर केरल

    भाजपा समाचार

    पश्चिम बंगाल: कोरोना वायरस का उपचार बताकर 500 रुपये लीटर गोमूत्र और गोबर बेचने वाला गिरफ्तार पश्चिम बंगाल
    सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, मध्य प्रदेश में कल ही कराएं फ्लोर टेस्ट मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: कांग्रेस विधायकों का इस्तीफा मंजूर, फ्लोर टेस्ट से पहले कुर्सी छोड़ सकते हैं कमलनाथ मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिरी, राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे मुख्यमंत्री कमलनाथ मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025