NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / केरल: साइबर उत्पीड़न का शिकार 18 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर लड़की ने आत्महत्या की
    अगली खबर
    केरल: साइबर उत्पीड़न का शिकार 18 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर लड़की ने आत्महत्या की
    केरल में 18 वर्षीय सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने आत्महत्या की

    केरल: साइबर उत्पीड़न का शिकार 18 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर लड़की ने आत्महत्या की

    लेखन गजेंद्र
    Jun 18, 2024
    12:16 pm

    क्या है खबर?

    केरल की राजधानी तिरुवनन्तपुरम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के त्रिक्कनपुरम में रहने वाली 18 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर लड़की ने साइबर उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली।

    ऑनलाइन मनोरमा के मुताबिक, किशोरी ने पिछले हफ्ते अपने घर में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की थी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

    रविवार रात को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस जांच कर रही है।

    आत्महत्या

    किशोरी ने क्यों की आत्महत्या की कोशिश?

    मृतका तिरुवनंतपुरम में केरल सरकार के अंतर्गत एक प्रमुख बालिका विद्यालय की 12वीं कक्षा की छात्रा थी। वह इंस्टाग्राम पर काफी मशहूर थी। उसे 1 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स थे।

    पिछले दिनों किशोरी और उसके पुरुष मित्र के बीच अलगाव हो गया, जिसके बाद उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर उसका साइबर उत्पीड़न शुरू हो गया।

    उसके अकाउंट का कमेंट बॉक्स आपत्तिजनक टिप्पणियों से भरा हुआ है। इससे तनाव में आकर उसने पिछले हफ्ते आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

    जांच

    माता-पिता ने नहीं दर्ज कराई थी शिकायत

    पुलिस ने बताया कि माता-पिता की ओर से किशोरी की आत्महत्या की कोशिश करने की जानकारी नहीं दी गई थी। बाद में अस्पताल की ओर से उन्हें सूचना मिली।

    पुलिस ने बताया कि वह किशोरी से बयान लेना चाह रहे थे, लेकिन उसकी बिगड़ती सेहत की वजह से वह ऐसा नहीं कर पाए।

    पुलिस अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर तमाम कोणों से जांच कर रही है। साथ ही पुलिस साइबर अपराध के तहत भी जांच कर रही है।

    जानकारी

    यहां से लें सहायता

    अगर आप या आपके जानने वाले किसी भी प्रकार के तनाव से गुजर रहे हैं तो आप समाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर 1800-599-0019 या आसरा NGO के हेल्पलाइन नंबर 91-22-27546669 पर संपर्क करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    केरल
    आत्महत्या
    साइबर अपराध

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन
    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क
    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव

    केरल

    #NewsBytesExplainer: केरल और कर्नाटक के मुख्यमंत्री केंद्र सरकार के खिलाफ सड़क पर क्यों उतरे? कर्नाटक
    इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अब तक 12,000 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन स्थापित, किस राज्य में कितने? इलेक्ट्रिक वाहन
    केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में 3 दक्षिणी राज्यों का प्रदर्शन, वित्तीय अन्याय का आरोप लगाया कर्नाटक
    अमेरिका: कैलिफोर्निया में भारतीय-अमेरिकी परिवार के 4 सदस्य घर में मृत मिले, गोली लगने से मौत अमेरिका

    आत्महत्या

    राजस्थान: कोटा में JEE की तैयारी कर रही छात्रा ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट छोड़ा राजस्थान
    उत्तर प्रदेश: कासगंज के थाने में युवक ने फांसी लगाई, आक्रोशित लोगों का पुलिस पर पथराव उत्तर प्रदेश
    राजस्थान: कोटा में IIT की तैयारी कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर जान दी, चौथी आत्महत्या राजस्थान
    IIT दिल्ली के छात्रावास में छात्र का शव फंदे से लटका मिला, आत्महत्या का शक IIT-दिल्ली

    साइबर अपराध

    बिजली बिल भरते समय रहें सावधान, इस तरह ठगी कर रहे हैं जालसाज साइबर अपराध सेल
    कूरियर स्कैम का शिकार हुआ व्यक्ति, जालसाजों ने ठग लिए 24 लाख रुपये  साइबर अपराध सेल
    आईफोन में ऐसे ऑन करें लॉकडाउन मोड, साइबर हमलों रहेंगे सुरक्षित आईफोन
    निवेश कर मुनाफा कमाने के झांसे में फंसा व्यक्ति, जालसाजों ने ठग लिए 49 लाख रुपये  चंडीगढ़
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025