केरल यूनिवर्सिटी में 'वंदे मातरम' पर घमासान: 25 छात्रों पर केस, VC पर RSS एजेंडा चलाने का आरोप
देश
केरल के कासरगोड में पुलिस ने केरल सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 25 छात्रों पर 'वंदे मातरम' सेमिनार में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह विरोध तब और तीखा हो गया जब छात्रों ने माइक बंद कर दिया और कार्यक्रम रद्द करने की मांग करने लगे। इसी बात पर छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर कहासुनी हो गई।
SFI नेता का आरोप: VC चला रहे हैं RSS का एजेंडा
SFI के प्रदेश सचिव पी एस संजीव ने कुलपति पर RSS से जुड़ा विभाजनकारी एजेंडा चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सांप्रदायिक बंटवारे को बढ़ावा देते हैं। संजीव ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने गलत तरीके से SFI कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया। इससे कैंपस में तनाव और बढ़ गया है।