गृह मंत्री प्रियांक खड़गे को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी दबोचा
कर्नाटक पुलिस ने 'नम्मा कारला' फेसबुक पेज पर एक धमकी भरी पोस्ट करने के बाद सुधीर बंगेरा को गिरफ्तार किया है। इस पोस्ट में गृह मंत्री प्रियांक खड़गे को धमकाते हुए लिखा गया था, "तुम्हें खत्म करने का समय आ गया है।" यह गिरफ्तारी प्रियांक खड़गे की उस फेसबुक पोस्ट के बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को सांप्रदायिकता फैलाने नहीं देंगे। पुलिस ने उडुपी जिले के एक स्थानीय निवासी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारी की।
बंगेरा के खिलाफ दर्ज किया गया मामला
पुलिस ने आरोपी बंगेरा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें आपराधिक धमकी और समुदायों के बीच नफरत फैलाने जैसी धाराएं शामिल हैं। इसके साथ ही, उनके खिलाफ SC/ST अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। यह ऑनलाइन धमकी सामने आने के बाद प्रियांक खड़गे ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और RSS ऐसे लोगों को शह दे रहे हैं। खड़गे ने कहा, "मुझे गृह मंत्री का पद संभाले अभी 48 घंटे भी नहीं हुए हैं और आप लोग पहले से ही अपना डर, घबराहट और बेचैनी दिखा रहे हैं।"