किसान बेहाल: 3 राज्यों में सूखे का ऐलान, करोड़ों की फसल पर संकट
कर्नाटक, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश ने आधिकारिक तौर पर सूखे की घोषणा कर दी है। इन राज्यों में सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। वहीं, तेलंगाना भी जल्द ही अपने आकलन का काम पूरा कर लेगा।
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, तेलंगाना के आधे से ज्यादा इलाकों में किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां धान और कपास की फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है।
कर्नाटक में फसलों के नुकसान से जुड़े आंकड़े
कर्नाटक के किसानों को इस सूखे से सबसे ज्यादा मार झेलनी पड़ रही है। शुरुआती अनुमानों के हिसाब से, हल्दी की फसल को लगभग 188 करोड़ का नुकसान हुआ है। मिर्च की फसल में 196 करोड़ और लहसुन में 36 करोड़ का घाटा बताया जा रहा है।
इस बीच, राजस्थान भी नुकसान का जायजा ले रहा है, ताकि आगे की योजना बनाई जा सके। सभी राज्य अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि सूखे से उनके किसानों को कितना नुकसान हुआ है और उन्हें आगे किस तरह की मदद की जरूरत पड़ेगी।