LOADING...
बेंगलुरु में कमर्शियल गैस आपूर्ति ठप होने से संकट, मंगलवार से बंद हो सकते हैं होटल-रेस्तरां
बेंगलुरु में कमर्शियल गैस आपूर्ति ठप होने से संकट गहराया

बेंगलुरु में कमर्शियल गैस आपूर्ति ठप होने से संकट, मंगलवार से बंद हो सकते हैं होटल-रेस्तरां

लेखन गजेंद्र
Mar 09, 2026
10:20 pm

क्या है खबर?

पश्चिमी एशिया में तनाव के बीच गैस संकट की समस्या सामने आने लगी है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में इसका व्यापक असर दिख रहा है। बैंगलोर होटल्स एसोसिएशन ने सोमवार को एक नोटिस जारी कर कहा है कि कमर्शियल इस्तेमाल के लिए गैस सिलेंडर की आपूर्ति सोमवार से रोक दी गई है, ऐसे में मंगलवार से सभी होटल और रेस्तरां बंद हो सकते हैं। एसोसिएशन ने संबंधित केंद्रीय मंत्री से तुरंत कुछ ठोस कदम उठाने की अपील की है।

गैस आपूर्ति

आज से बंद की गई है आपूर्ति

होटल एसोसिएशन ने सोमवार को जारी बयान में कहा, "कमर्शियल इस्तेमाल के लिए गैस सिलेंडर की आपूर्ति आज से बंद कर दी गई है। क्योंकि होटल इंडस्ट्री को अनिवार्य सेवा की श्रेणी में रखा गया है, इसलिए आम लोग, वरिष्ठ नागरिक, छात्र, मेडिकल और दूसरे लोग जो इस पर निर्भर हैं, उन्हें अपने रोज के खाने में दिक्कत होगी। इसके अलावा, होटल इंडस्ट्री को भी तब तक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा जब तक गैस आपूर्ति सामान्य नहीं हो जाती।"

बयान

तेल कंपनियों ने दिया था ये आश्वासन

एसोसिएशन ने आगे कहा, "तेल कंपनियों ने कहा था कि 70 दिनों तक गैस आपूर्ति में कोई रुकावट नहीं आएगी। लेकिन, अचानक आपूर्ति बंद होना होटल इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है।हम उम्मीद करते हैं कि संबंधित केंद्रीय मंत्री इस बारे में तुरंत एक्शन लेंगे और कमर्शियल गैस आपूर्ति फिर से शुरू करेंगे और होटल इंडस्ट्री को मदद देंगे। गैस आपूर्ति बंद होने की वजह से कल से होटल बंद रहेंगे।"

Advertisement

असर

दिखने लगा है संकट का असर

अमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला जारी है। ईरान ने खाड़ी देशों पर जवाबी हमला शुरू किया है, जिससे तेल संकट गहरा गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य भी प्रभावित होने से ईंधन आपूर्ति बाधित हुई है। कच्चे तेल की कीमत वैश्विक बाजार में प्रति बैरल 10,000 रुपये से ऊपर पहुंच गई है। केंद्र सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर की जमाखोरी रोकने के लिए बुकिंग अवधि 21 से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है। सरकार ने गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ाएं हैं।

Advertisement