NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कर्नाटक: परिवार के 5 सदस्यों के कंकाल मिले, आखिरी बार 2019 में दिखे थे
    अगली खबर
    कर्नाटक: परिवार के 5 सदस्यों के कंकाल मिले, आखिरी बार 2019 में दिखे थे
    कर्नाटक में चित्रदुर्ग जिले में घर के अंदर मिले 5 कंकाल

    कर्नाटक: परिवार के 5 सदस्यों के कंकाल मिले, आखिरी बार 2019 में दिखे थे

    लेखन गजेंद्र
    Dec 29, 2023
    01:38 pm

    क्या है खबर?

    कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में एक घर के अंदर परिवार के 5 सदस्यों के कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार के लोग 4 साल से घर में बंद थे।

    कन्नड़ मीडिया के मुताबिक, जेल रोड स्थित घर लोक निर्माण विभाग (PWD) से सेवानिवृत्त इंजीनियर जगन्नाथ रेड्डी का था। यहां उनकी पत्नी प्रेमक्का, बेटी त्रिवेणी और 2 बेटे कृष्णा और नरेंद्र रहते थे।

    पुलिस ने घर को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम बुलाकर सबूत इकट्ठा किए हैं।

    खुलासा

    कैसे हुआ खुलासा?

    आसपास के लोगों ने रेड्डी के घर का दरवाजा टूटा देखा था, लेकिन पुलिस को सूचित नहीं किया। कुछ दिन बाद घर के बाहर इंसान की खोपड़ी मिली। इसके बाद लोगों ने पुलिस को बुलाया।

    पुलिस ने घर में प्रवेश किया तो 2 कंकाल बिस्तर और 2 फर्श पर मिले। पांचवा कंकाल दूसरे कमरे में था।

    पुलिस ने आशंका जताई कि चोरों ने घर का ताला तोड़ा होगा, जिससे कुत्ते घर में घुसे होंगे और खोपड़ी बाहर लाए।

    जांच

    परिवार पड़ोसियों से ज्यादा बात नहीं करता था

    पड़ोसियों ने बताया कि रेड्डी का परिवार लोगों से ज्यादा बात नहीं करता था और अपने तक ही सीमित था। उनको आखिरी बार 2019 में घर से बाहर देखा गया था। तब से घर पर ताला था।

    रेड्डी के रिश्तेदारों ने बताया कि दंपति 80 साल के थे और उनके बच्चों की शादी नहीं हुई थी। रेड्डी अपने रिश्तेदारों के भी संपर्क में नहीं थे।

    पुलिस को घर के अंदर तोड़फोड़ के सबूत और 2019 का कैलेंडर मिला है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    कर्नाटक पुलिस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    कर्नाटक

    कर्नाटक: मंगलुरु में फुटपाथ पर चल रहीं 5 महिलाओं को कार ने कुचला, वीडियो आया सामने मंगलुरु
    बेंगलुरु में बनेगा देश का सबसे ऊंचा 250 मीटर का 'स्काईडेक', जानिए इसमें क्या होगा बेंगलुरु
    बेंगलुरु: BMW कार की खिड़की तोड़कर चोर ने 14 लाख रुपये उड़ाए, 1 मिनट लटका रहा बेंगलुरु
    कर्नाटक: बिजली कटौती से परेशान किसान मगरमच्छ लेकर उपकेंद्र पहुंचे, देखें वीडियो बिजली संकट

    कर्नाटक पुलिस

    घर में चोरी करने गए चोर वहीं सो गया, आंख खुली तो सामने खड़ा था मालिक कर्नाटक
    कर्नाटक: दो कारों की भीषण भिड़ंत में 12 की मौत, चार अन्य घायल कर्नाटक
    कर्नाटक: अस्पताल से भागा कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज, पुलिस ने जारी किया अलर्ट कर्नाटक
    कर्नाटक: मास्क न पहनने पर पुलिस ने CRPF कमांडों को जंजीर से बांधा, पिटाई का आरोप कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025