NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / बेंगलुरु: अपार्टमेंट में फ्रिज में मिले महिला के 50 टुकड़े, मुख्य आरोपी की पहचान
    अगली खबर
    बेंगलुरु: अपार्टमेंट में फ्रिज में मिले महिला के 50 टुकड़े, मुख्य आरोपी की पहचान
    कर्नाटक के बेंगलुरु में महिला के शव के टुकड़े फ्रिज में मिले

    बेंगलुरु: अपार्टमेंट में फ्रिज में मिले महिला के 50 टुकड़े, मुख्य आरोपी की पहचान

    लेखन गजेंद्र
    Sep 23, 2024
    02:15 pm

    क्या है खबर?

    कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक अपार्टमेंट के अंदर फ्रिज में एक महिला के शव के टुकड़े मिलने से हड़कंप मच गया है। महिला की पहचान 29 वर्षीय महालक्ष्मी के रूप में हुई है।

    घटना का खुलासा 21 सितंबर को बेंगलुरु के मल्लेश्वरम में तब हुई, जब आसपास के लोगों ने एक फ्लैट से दुर्गंध आने की शिकायत पुलिस को की।

    पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है। हालांकि, अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

    हत्या

    दूसरे राज्य का रहने वाला है आरोपी

    बेंगलुरु सिटी पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने कहा कि मामले की सभी कोणों से जांच की जा रही है। मुख्य संदिग्ध की पहचान कर ली गई है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

    उन्होंने बताया कि वह दूसरे राज्य का रहने वाला है, लेकिन बेंगलुरु में रह रहा है। हम अभी और जानकारी नहीं दे सकते क्योंकि इससे आरोपी को मदद मिल सकती है।

    पुलिस ने बताया कि महिला के 50 से अधिक टुकड़े बरामद हुए हैं।

    जांच

    पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

    पुलिस आयुक्त ने बताया कि अपार्टमेंट में फ्रिज के पास एक नीला सूटकेस मिला है, जिसमें भी महिला का शव टुकड़ों में था।

    सूटकेस मिलने पर पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी महिला की हत्या कर उसे कहीं ले जा रहा था या उसे हत्या कर कहीं से लाया था।

    पुलिस ने महिला का पोस्टमॉर्टम भी कराया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल 6 से अधिक टीमें मामले की पड़ताल में जुटी हैं, कुछ राज्य से बाहर हैं।

    वारदात

    लड़की के विषय में क्या मिली जानकारी?

    पुलिस ने बताया कि महालक्ष्मी का परिवार नेपाल से है, लेकिन 35 साल पहले वे कर्नाटक के नेलमंगला में आकर बस गए थे। महिला का जन्म और पालन-पोषण बेंगलुरु में ही हुआ था।

    महालक्ष्मी एक परिधान फैशन फैक्ट्री में टीम लीड थी, जबकि उनका पति हेमंत दास मोबाइल की दुकान चलाते हैं। दोनों 2023 में अलग हो गए थे।

    इसके बाद महालक्ष्मी मल्लेश्वरम में व्यालिकावल में मकान लिया था और अकेली रह रही थीं।

    घटना

    क्या है पूरा मामला?

    महालक्ष्मी की मां मीना राणा (58) अपनी बेटी से मिलने के लिए उसके अपार्टमेंट जी+3 बिल्डिंग जाती थीं। शुक्रवार 20 सितंबर की रात महालक्ष्मी के पड़ोसी ने उनके बेटे को दुर्गंध के बारे में बताया।

    मीना शनिवार सुबह बेटी के घर पहुंची, जहां ताला लगा था। पड़ोसी से दूसरी चाभी लेकर जब वे अंदर गई तो कमरा और फ्रिज देखकर सन्न रह गईं।

    इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया। मां-बेटी की 2 सितंबर को बात हुई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    बेंगलुरु
    क्राइम समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    कर्नाटक

    कर्नाटक में बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, कांग्रेस सरकार ने दी फैसले को हरी झंडी कर्नाटक सरकार
    कर्नाटक: मां की बहन ने यौन संबंध प्रस्ताव को ठुकराया तो किशोर ने हत्या की यौन उत्पीड़न
    प्रज्ज्वल रेवन्ना का भाई सूरज भी गिरफ्तार, JDS कार्यकर्ता के साथ यौन शोषण का आरोप जनता दल (सेक्युलर)
    कौन हैं प्रदीप खरोला? एयर इंडिया के प्रमुख रह चुके हैं, अब मिली NTA की जिम्मेदारी NEET

    बेंगलुरु

    अमित मालवीय ने पश्चिम बंगाल को बताया 'आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाह', राज्य पुलिस ने दिया जवाब अमित मालवीय
    कैसे रामेश्वरम कैफे में धमाके के मुख्य आरोपियों तक पहुंची NIA? बम विस्फोट
    रामेश्वरम कैफे धमाके के 2 आरोपी कौन हैं और कैसे NIA की गिरफ्त में आए? कर्नाटक
    कर्नाटक: बेंगलुरु में तेजस्वी सूर्या का मंच पर हुआ विरोध, बैठक छोड़कर भागे कर्नाटक

    क्राइम समाचार

    बिहार: दरभंगा में विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की घर में हत्या बिहार
    आंध्र प्रदेश: किशोरों ने अश्लील फिल्म देखकर किया था स्कूली बच्ची का गैंगरेप, परिवार वाले शामिल आंध्र प्रदेश
    अमेरिका: भारतीय छात्र की मौत पर हंसने वाला पुलिस अधिकारी नौकरी से बर्खास्त अमेरिका
    उत्तर प्रदेश: दरोगा से गलती से चली गोली सिपाही के सिर में लगी, मौत उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025