कर्नाटक मतदाता सूची पर 1.1 लाख आपत्तियों से हड़कंप, 22 अक्टूबर को आएगा फैसला
कर्नाटक में मतदाता सूची को दुरुस्त करने का बड़ा अभियान चल रहा है, लेकिन इस काम में एक बड़ी बाधा सामने आई है। मतदाता सूची में किए गए बदलावों पर 1.10 लाख फॉर्म-7 आवेदन के जरिए आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। राज्य में इस समय 4.51 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या थोड़ी ज्यादा है।
कर्नाटक में आपत्तियों पर फैसला 22 अक्टूबर को
अधिकारियों ने अब तक 43.73 लाख नोटिस जारी किए हैं और ज्यादातर मामलों की सुनवाई भी पूरी कर ली है। इन आपत्तियों पर अंतिम फैसला 22 अक्टूबर तक आ जाएगा, जिसके बाद 27 अक्टूबर को अपडेट की गई मतदाता सूची जारी होगी। कुछ लोगों को फर्जी आपत्तियां बड़ी संख्या में दाखिल होने की आशंका भी है। इस पर चुनाव अधिकारी जांच कर रहे हैं और धोखाधड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए, फॉर्म 9, 10, 11, 11A और 11B के माध्यम से मिले दावों और आपत्तियों की विधानसभा-वार जानकारी को चुनाव आयोग की वेबसाइट पर सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध कराया गया था।