पंजाब में सराय बंजारा स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग
क्या है खबर?
पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के राजपुरा तहसील में स्थित सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में आग लग गई। आग की घटना से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर रेलवे कर्मचारी और अग्निशमन दल के कर्मचारी पहुंच गए। आग के बुझाने की कोशिश जारी है। अभी तक आग लगने के कारण और नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
हादसा
आग लगने के कारणों का पता नहीं
अमृतसर जंक्शन से चलने वाले एक्सप्रेस ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार होकर बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन तक जाती है।
ट्रेन में आग लगने के कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, जिस समय ट्रेन में आग लगी, उस समय कई यात्री ट्रेन में थे, जो इधर-उधर भागने लगे।
ट्रेन में आग लगने के बाद उसका धुआं काफी दूर तक देखा गया। मामले की जांच चल रही है।
ट्विटर पोस्ट
देखें वीडियो
पंजाब के पटियाला में राजपुरा के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में लगी भीषण आग, हर तरफ धुआं-धुआं, डरकर उतरे यात्री#KarmabhoomiExpress #TrainFire #Patiala #Rajpura #RailwayAccident #BreakingNews #IndianRailways #PeoplesUpdate pic.twitter.com/aD7ACBGgTn
— People's Update (@PeoplesUpdate) November 6, 2026