मुजफ्फरनगर: कांवड़ छूते ही भड़के शिवभक्त, पिकअप को किया चकनाचूर
मुजफ्फरनगर के खादर चौक के पास बुधवार को कांवड़ियों के एक समूह ने एक पिकअप गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। दरअसल, हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए के कांवड़ से यह गाड़ी छू गई थी, जिसके बाद कांवड़ियों ने मिलकर उसे नुकसान पहुंचाया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, स्थिति को काबू में किया और गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना की वजह से थोड़ी देर के लिए यातायात बाधित हुआ, लेकिन जल्दी ही सब कुछ सामान्य हो गया।
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए समन्वय
कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से 11 अगस्त तक होनी है। इसके मद्देनजर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना शुरू कर दिया है। दोनों राज्यों के शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने यातायात और कानून-व्यवस्था की योजनाओं को लेकर कई बैठकें की हैं। उनका मकसद इस बार 'जीरो इंसिडेंट' और 'जीरो एक्सीडेंट' के दोहरे लक्ष्य के साथ एक सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है।