LOADING...
कानपुर लेम्बोर्गिनी कार हादसा: आरोपी शिवम के कारोबारी पिता ने पुलिस आयुक्त को गलत बताया
कानपुर लेम्बोर्गिनी कार हादसे में पिता ने पुलिस आयुक्त को गलत ठहराया

कानपुर लेम्बोर्गिनी कार हादसा: आरोपी शिवम के कारोबारी पिता ने पुलिस आयुक्त को गलत बताया

लेखन गजेंद्र
Feb 10, 2026
04:35 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के कानपुर में लेम्बोर्गिनी कार से 6 लोगों को टक्कर मारने वाले आरोपी शिवम मिश्रा के कारोबारी पिता केके मिश्रा ने अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि घटना के समय उनका बेटा शिवम और एक अन्य व्यक्ति कार में मौजूद थे। हालांकि, उन्हें नहीं पता कि गाड़ी कौन चला रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि दुर्घटना से एक दिन पहले 10 करोड़ की लेम्बोर्गिनी में तकनीकी खराबी आ गई थी। उन्होंने पुलिस आयुक्त को गलत बताया।

बयान

कैसे हुआ हादसा? पिता ने बताया 

तंबाकू कारोबारी मिश्रा ने कहा कि कार ठीक होने के एक दिन बाद शिवम और चालक का चालक उसे जांच के लिए ले जा रहे थे, तभी सिविल लाइंस से लौटते समय उनकी बेटे की तबीयत खराब हो गई। उन्होंने बताया कि जब उनका बेटा कार में बेहोश होने लगा, तब ड्राइवर ने शिवम को देखने के लिए अपना एक हाथ हटाया, जिससे गाड़ी धीमी हो गई और उसने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी।

इलाज

पिता ने पुलिस आयुक्त को गलत ठहराया

मिश्रा ने दावा किया कि कार ऑटोमैटिकली बंद होने से चालक खिड़की नहीं खोल सका और तभी SUV में सवार सुरक्षाकर्मियों ने शीशा तोड़कर गेट खोला और शिवम को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि शिवम दिल्ली में है। डॉक्टरों का कहना है कि वह अभी कानपुर नहीं आ सकता है। NDTV के मुताबिक, उन्होंने कहा, "अगर पुलिस आयुक्त शिवम पर गाड़ी चलाने का आरोप लगा रहे हैं तो गलत है, हमारे परिवार में कोई शराब या नशा नहीं करता।"

Advertisement

घटना

क्या है मामला?

रविवार दोपहर को कानपुर के पॉश ग्वालटोली इलाके में लेम्बोर्गिनी कार ने 6 लोगों को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद इलाके में हंगामा शुरू हो गया। पहले पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लग रहा था। हालांकि, अब पुलिस ने स्वीकार किया है कि कार को शिवम मिश्रा चला रहे थे। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने कहा, "जांच के दौरान, सबूतों, CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के माध्यम से शिवम मिश्रा की संलिप्तता की पुष्टि हुई।"

Advertisement