जन सुराज पार्टी के मैनेजर ट्रेन से लापता, CCTV ने बढ़ाया रहस्य
देश
प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के लिए डिजिटल संचार का जिम्मा संभालने वाले देवपालिक गुप्ता 26 अक्टूबर को रांची से पटना की ट्रेन यात्रा के दौरान रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं।
रांची से जन शताब्दी एक्सप्रेस के रवाना होने के बाद उन्हें पैंट्री कार की तरफ जाते हुए देखा गया था, पर उसके बाद वे वापस नहीं लौटे।
CCTV फुटेज में पुष्टि हुई, गुप्ता ट्रेन से नहीं उतरे
गुप्ता के वापस न आने पर उनके सहकर्मी गौतम कुमार ने तुरंत मुरी जंक्शन पर उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। रेलवे पुलिस और स्थानीय अधिकारी इस मामले की जांच में जुट गए हैं।
मुरी जंक्शन के CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। अब तक की जांच में यह पक्का हो गया है कि गुप्ता मुरी स्टेशन पर ट्रेन से नहीं उतरे थे। उनका फोन भी बंद है, जिससे मामला और पेचीदा हो गया है। उनकी तलाश अभी भी जारी है और सभी को ताजा जानकारी का इंतजार है।