LOADING...
वैष्णों देवी मंदिर यात्रा मार्ग पर भारी भूस्खलन, कई श्रद्धालु फंसे
जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन (फाइल तस्वीर)

वैष्णों देवी मंदिर यात्रा मार्ग पर भारी भूस्खलन, कई श्रद्धालु फंसे

लेखन गजेंद्र
Jul 21, 2025
10:09 am

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर में कई इलाकों में पिछले कई दिनों से बारिश जारी है। इस बीच खबर है कि कटरा में सोमवार सुबह वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण यात्रा मार्ग पर शेड गिर गया है, जिसमें कई लोग फंस गए हैं। अभी तक 4 लोगों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। पुलिस और बचाव दल की टीम पर मौके पर पहुंच गई है।

भूस्खलन

यात्रा मार्ग बंद

भूस्खलन के कारण प्रभावित यात्रा मार्ग को बंद कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर भी भूस्खलन के कई वीडियो सामने आए हैं। इससे पहले रविवार शाम को उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर समरोली गांव में देवल पुल के पास भूस्खलन हुआ था, जिससे कश्मीर जाने वाला मार्ग प्रभावित हुआ था। कुछ हफ्ते पहले भी नए यात्रा मार्ग पर बारिश के कारण टीन शेड भरभराकर गिर पड़ा था औऱ मार्ग अवरुद्ध हो गया था।

ट्विटर पोस्ट

भूस्खलन का दृश्य