Page Loader
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और झारखंड में नक्सलियों की साजिश नाकाम, IED निष्क्रिय किया गया
जम्मू-कश्मीर और झारखंड में IED निष्क्रिय किया गया

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और झारखंड में नक्सलियों की साजिश नाकाम, IED निष्क्रिय किया गया

लेखन गजेंद्र
Mar 18, 2025
05:34 pm

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर और झारखंड में दहशतगर्दों की बड़ी साजिश को भारतीय सेना और सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है। सुरक्षा बलों ने बड़ा खतरा टालते हुए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) को निष्क्रिय किया। भारतीय सेना के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में शोपियां जिले के हादीपोरा इलाके में एक IED का पता चला था, जिसके बाद अलर्ट जारी किया गया। सेना ने तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुलाया और IED को उड़ाकर निष्क्रिय किया। इस दौरान काफी तीव्रता का धमाका हुआ।

धमाका

झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों की साजिश नाकाम

जम्मू-कश्मीर के अलावा झारखंड में नक्सली प्रभावित सिंहभूम जिले के चाईबासा इलाक में भी सुरक्षा बलों ने बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। चाईबासा पुलिस ने बताया कि उनकी टीम और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने मिलकर संयुक्त अभियान चलाया था, जिसके बाद टोंटो थाना क्षेत्र के जंगलों से दो IED और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि IED को नियंत्रित विस्फोट के जरिए विस्फोटकों को नष्ट कर दिया गया।

ट्विटर पोस्ट

जम्मू-कश्मीर में IED निष्क्रिय किया गया

ट्विटर पोस्ट

चाईबासा में जंगलों के बीच बिछाया गया था IED