Loading...
कुलगाम की मस्जिद में घिरा लश्कर कमांडर लतीफ भट मारा गया, आत्मसमर्पण का मिला था मौका
जम्मू-कश्मीर की मस्जिद में लश्कर कमांडर लतीफ भट मारा गया

कुलगाम की मस्जिद में घिरा लश्कर कमांडर लतीफ भट मारा गया, आत्मसमर्पण का मिला था मौका

लेखन गजेंद्र
Nov 18, 2026
09:14 am

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई एक नई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर लतीफ भट को एक मस्जिद में घेरकर ढेर कर दिया गया। ऑपरेशन के दौरान, सुरक्षाकर्मियों ने भट को वीडियो कॉल किया और उससे आत्मसमर्पण करने की अपील की, लेकिन उसने मना कर दिया। पहले पता चला कि भट को सोमवार को हुई मुठभेड़ में मार दिया गया है। हालांकि, उसका साथी मारा गया, जबकि भट भाग गया था।

मुठभेड़

इलाके में छापेमारी के दौरान गोलीबारी 

सुरक्षाकर्मी बुधवार तड़के ज़ंगलपोरा इलाके में छापेमारी कर थे, तभी भारी गोलीबारी की खबर मिली। सुरक्षा बलों ने मंगलवार देर रात खास इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर ऑपरेशन शुरू किया था।

तभी पता चला कि भट एक मस्जिद के अंदर फंसा हुआ है। इसके बाद कुलगाम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनायत अली ने भट के साथ वीडियो कॉल की थी।

आत्मसमर्पण के लिए मना करने के बाद भट ने तड़के 3 बजे मस्जिद से गोलीबारी शुरू की थी।

बातचीत

सुरक्षा बलों की भट से बातचीत

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भट से आत्मसमर्पण करने को कहा जा रहा है।

वीडियो में भट आयत पढ़ते हुए कह रहा है, "मैं चला गया हूं और मैं बहुत खुश हूं, मुझे अल्लाह के पास जाना है। मैं उसका वादा किया हुआ अंत देखूंगा- अल्लाह हू अकबर।"

सैन्य अधिकारी कहते हैं, "हम तुम्हारे साथ हैं, सरेंडर कर दो। तुम ऐसा क्यों कर रहे हो?"

आतंकवादी जवाब देता है, "मेरे लिए अल्लाह ही काफी है।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

भट से बातचीत का वीडियो

ADVERTISEMENT

मुठभेड़

भट का साथी निसार डार मारा गया

बुधवार तड़के हुई नई मुठभेड़ कुलगाम में सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ के 2 दिन बाद हुई है।

उस मुठभेड़ में आतंकी उमर निसार डार मारा गया, जबकि भट बाईपास के पास सुरक्षा घेरे से भागने में कामयाब रहा। तब से उसे ढूंढने का अभियान चल रहा था।

भट मोस्ट वांटेड आतंकवादी में से एक और कश्मीर घाटी का अकेला जिंदा स्थानीय आतंकी बताया जा रहा है।

डार ने भट को 6 महीने तक पनाह दी थी।

हमला

CRPF चेकपोस्ट हमले में शामिल थे भट और डार

कुलगाम में CRPF पोस्ट पर 11 नवंबर को 2 भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने चेकपोस्ट पर गोलीबारी की थी, जिसमें CRPF के 3 जवान घायल हो गए थे।

इसके बाद 12 नवंबर को 2 स्पेशल पुलिस अधिकारियों के गोलियों से छलनी शव किश्तवाड़ जिले के दूर-दराज के दच्छन जंगल इलाके से बरामद किए गए।

हमले में डार और भट शामिल थे। डार पहले ब्रेड बनाने का काम करता था। वह लापता होने के बाद लश्कर में शामिल हो गया।

ADVERTISEMENT