Page Loader
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उरी में जवानों से मुलाकात की, पूछा- हाउज द जोश
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उरी का दौरा किया (तस्वीर: एक्स/@diprjk)

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उरी में जवानों से मुलाकात की, पूछा- हाउज द जोश

लेखन गजेंद्र
May 09, 2025
03:39 pm

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर के इलाकों में गुरुवार को पाकिस्तानी सेना के हमलों के बाद शुक्रवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उरी में जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए 'उरी' फिल्म का संवाद दोहराया, "हाउज द जोश।" इस पर जवानों ने जवाब दिया, "हाई सर।" सिन्हा ने उरी में उन इलाकों का भी दौरा किया, जहां पाकिस्तान की सेना ने मोर्टार दागे थे। इलाके को पूरी तरह खाली करा लिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है।

ट्विटर पोस्ट

जवानों से मिलते उपराज्यपाल सिन्हा

दौरा

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पहुंचे थे जम्मू

सिन्हा ने जहां उरी का दौरा किया, वहीं जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सुबह हमलों से प्रभावित जम्मू का दौरा किया था। यहां उन्होंने जम्मू के अस्पताल में भर्ती घायलों और पीड़ितों से मुलाकात की और हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जम्मू में 1971 के बाद अब आम लोगों को निशाना बनाया है, लेकिन उनकी कोशिश को भारत ने कामयाब होने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को हथियार डाल देना चाहिए।