Page Loader
जम्मू-कश्मीर: सोनमर्ग में हिमस्खलन होने से बर्फ में फंसे 2 वाहन, बाल-बाल बचे यात्री
कश्मीर घाटी को सोनमर्ग में हुआ हिमस्खलन (प्रतीकात्मक तस्वीर: एक्स/@INDVivekPandey_)

जम्मू-कश्मीर: सोनमर्ग में हिमस्खलन होने से बर्फ में फंसे 2 वाहन, बाल-बाल बचे यात्री

लेखन गजेंद्र
Mar 29, 2024
05:38 pm

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में शुक्रवार दोपहर अचानक हिमस्खलन हुआ, जिसमें 2 वाहन फंस गए। हालांकि, यात्रियों को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं पहुंची। यह घटना गांदरबल जिले के सोनमर्ग में हंग इलाके में घटी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें 2 वाहन बर्फ में फंसे दिख रहे हैं।

हादसा

वाहनों में सवार थे कई यात्री

गांदरबल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप गुप्ता के निर्देशन में बर्फ के बीच फंसे वाहनों से यात्रियों को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया। अधिकारी ने बताया कि दोनों वाहनों में कई यात्री सवार थे। वाहनों को बर्फ से बाहर निकालने का काम जारी है और मार्ग को भी ठीक किया जा रहा है। यात्रियों को बचाने में स्थानीय लोगों ने भी अहम भूमिका निभाई। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पिछले 2 दिनों से बारिश और बर्फबारी जारी है।

ट्विटर पोस्ट

बर्फ में फंसा वाहन