Page Loader
जम्मू-कश्मीर: छड़ी के सहारे तेंदुए से भिड़ गया वन विभाग का अधिकारी, घायल हुआ
जम्मू-कश्मीर में तेंदुए ने वन विभाग के अधिकारी समेत 5 को घायल किया (प्रतीकात्मक तस्वीर: अनस्प्लैश)

जम्मू-कश्मीर: छड़ी के सहारे तेंदुए से भिड़ गया वन विभाग का अधिकारी, घायल हुआ

लेखन गजेंद्र
Apr 04, 2024
10:45 am

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर में गांदरबल जिले के फतेहपोरा गांव में घूम रहे तेंदुए ने जमकर आतंक मचाया। इस दौरान उसको पकड़ने आई वन विभाग की टीम के अधिकारी भी घायल हो गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वन अधिकारी एक छड़ी के सहारे तेंदुए से भिड़ता नजर आ रहा है। हालांकि, तेंदुआ उस पर झपट्टा मारता है, जिससे अधिकारी घायल हो जाता है। फिलहाल तेंदुए को किसी तरह जिंदा पकड़ लिया गया है।

खतरनाक

तेंदुए ने गांव के कई लोगों को घायल किया

तेंदुए को पकड़ने की वीडियो में दिख रहा है कि उसने वन विभाग के अधिकारी के हाथ को अपने दांतों में दबा रखा है। इसी बीच अन्य लोग आकर डंडे से तेंदुए को पीटते हैं और अधिकारी को छुड़ाते हैं। NDTV के मुताबिक, तेंदुए ने गांव की 2 महिलाओं और 3 वन्यजीव अधिकारियों सहित 5 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्विटर पोस्ट

घटना का वीडियो