
जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 2 जवान घायल
क्या है खबर?
जम्मू-कश्मीर में बांदीपोरा के जंगलों में बुधवार को सुरक्षा बलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो गई। गोलीबारी के दौरान 2 जवान घायल हो गए।
अरगाम इलाके में स्थित रंजी के जंगलों में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद यहां तलाशी चल रही थी। इलाके को घेर लिया गया है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
घायल दोनों जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
गोलीबारी
आतंकियों को ढूंढने के लिए हेलीकॉप्टर लगाए गए
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि बुधवार को सुरक्षा बल घर-घर तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी गोलीबारी होने लगी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी की।
पुलिस के साथ सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों ने आतंकियों को ढूंढने के लिए अभियान चला रखा है। आतंकियों को खोजने में हेलीकॉप्टर, ड्रोन और स्नीफर डॉग लगाए गए हैं।
बता दें, 22 अप्रैल को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने राजौरी में एक जवान के भाई की हत्या कर दी थी।
ट्विटर पोस्ट
आतंकियों की खोज अभियान में जुटे सुरक्षाबल
#WATCH | Bandipora, J&K: A contact was established between terrorists and security forces early in the morning in the Renji forest area of Aragam. Search operation is going on.
— ANI (@ANI) April 24, 2024
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/APAPX6ACou