जम्मू-कश्मीर के कुछ मौलवियों ने श्रीनगर में 23 नवंबर, 2026 को हुए एक वक्फ बोर्ड कार्यक्रम में 'वंदे मातरम' के दौरान खड़े होने पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है।
इस घटना के बाद स्थानीय धार्मिक संगठनों, खासकर मुत्तहिदा मजलिस-ए-उलेमा (MMU) ने काफी आलोचना की थी। उनका कहना था कि यह इस्लामी रिवाजों के खिलाफ है।
दरअसल, वक्फ बोर्ड कार्यक्रम में 'वंदे मातरम' बजाय गया था और इस दौरान कुछ मौलवी सम्मान में खड़े हो गए थे।
मौलाना फारूक ने वीडियो जारी कर दी सफाई
मौलाना फारूक और बाकी मौलवियों ने एक वीडियो बयान जारी कर अपनी बात साफ की। उन्होंने कहा कि वे कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते ही माफी की नमाज (तौबा) पढ़ चुके थे।
मौलाना रहमतुल्लाह ने उनकी इस तुरंत प्रतिक्रिया की तारीफ की और इसे सही कदम बताया।
इसी बीच, MMU ने मुस्लिम बहुल इलाकों में सरकारी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम' बजाने का भी विरोध किया। उनका कहना था कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं।