NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / पश्चिम बंगाल: ममता के मंत्री पर बम से हमला, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती
    पश्चिम बंगाल: ममता के मंत्री पर बम से हमला, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती
    1/9
    देश 1 मिनट में पढ़ें

    पश्चिम बंगाल: ममता के मंत्री पर बम से हमला, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 18, 2021
    10:35 am
    पश्चिम बंगाल: ममता के मंत्री पर बम से हमला, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती

    पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री जाकिर हुसैन पर बुधवार रात देसी बम से हमला किया गया। हमले में हुसैन और उनके कई समर्थक घायल हो गए। यह हमला मुर्शिदाबाद जिले के निमटीटा रेलवे स्टेशन पर हुआ था। हुसैन रेल से कोलकाता जाने के लिए स्टेशन पर आए थे। इसी दौरान उन पर हमला हो गया। हमले में घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

    2/9

    हुसैन के हाथ और पैरों पर आई चोट

    जानकारी के मुताबिक, हमले में हुसैन के हाथों और पैरों पर काफी चोटें आई हैं। हुसैन को हाल ही में तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी का नजदीकी समझा जाता है। इस हमले का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

    3/9

    अज्ञात व्यक्ति ने किया हमला

    #WATCH: WB Minister Jakir Hossain injured after unidentified persons hurled a bomb at him at Nimtita railway station, Murshidabad y'day.

    Murshidabad Medical College Superintendent says that he's stable out of danger, one hand leg injured.

    (Amateur video, source unconfirmed) pic.twitter.com/ih7DLHAWLq

    — ANI (@ANI) February 18, 2021
    4/9

    हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए- पुलिस

    पुलिस ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने मंत्री पर हमला किया है। हमले में मंत्री समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि श्रम राज्यमंत्री जाकिर हुसैन बुधवार रात लगभग 10 बजे कोलकाता जाने के के लिए स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने उन पर हमला कर दिया। धमाका होने के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया था।

    5/9

    हमले से कुछ घंटे पहले पार्टी से निकाला गया था एक पदाधिकारी

    इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, TMC के मुर्शिदाबाद जिला प्रमुख अबु ताहिर खान ने कहा, "अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हमला किसने किया। मैंने पुलिस अधीक्षक से बात कर घटना की जांच और दोषी का पता लगाने को कहा है।" हुसैन पर हुए हमले से कुछ ही घंटे पहले TMC ने मुर्शिदाबाद जिला पंचायत के प्रमुख मुशर्रफ हुसैन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए पार्टी से निकाल दिया था।

    6/9

    राज्यपाल धनखड़ ने हमले की निंदा की

    पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने हुसैन पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट किया कि मुर्शिदाबाद जिले के निमटीटा रेलवे स्टेशन पर पश्चिम बंगाल के मंत्री पर हुए हमले की निंदा करता हूं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।

    7/9

    अधीर रंजन बोले- गौतस्करी का विरोध करने पर हुआ हमला

    हुसैन पर हुए हमले पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए राज्य की कानून व्यवस्था पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "मंत्री ने गौ तस्करी और जिले में भ्रष्टाचार का विरोध किया था। इसलिए उन पर हमला हुआ है। उन्होंने इन गतिविधियों में शामिल लोगों का विरोध किया था। उन पर हुए हमले का यह एक कारण हो सकता है। राज्य में कानून व्यवस्था अब तक के सबसे निचले स्तर पर जा चुकी है।"

    8/9

    भाजपा नेता बोले- राज्य में सरकार के मंत्री भी सुरक्षित नहीं

    इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने कहा कि यह हमला बताता है कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। यहां तक की सरकार के मंत्री भी सुरक्षित नहीं हैं। वहीं एक और अन्य घटना में भाजपा के उत्तर कोलकाता अध्यक्ष शिबाजी सिन्हा पर भी हमला किया गया था, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। भाजपा ने इसके पीछे TMC कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है।

    9/9

    बंगाल में मार्च-अप्रैल में होने हैं विधानसभा चुनाव

    बता दें कि पश्चिम बंगाल में मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने हैं और राज्य की 294 विधानसभा सीटों पर मुख्य टक्कर सत्तारूढ़ TMC और भाजपा के बीच मानी जा रही है। अभी तक बंगाल में छोटी पार्टी रही भाजपा इस बार TMC के किले में सेंध लगाने की तैयारी के साथ उतरी है और इसके लिए उसने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। खुद अमित शाह चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति तैयार कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    पश्चिम बंगाल
    ममता बनर्जी
    बम विस्फोट

    पश्चिम बंगाल

    ममता सरकार की बढ़ रही मुश्किलें, TMC सांसद दिनेश त्रिवेदी ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा ममता बनर्जी
    कोरोना वैक्सीनेशन अभियान खत्म होते ही लागू किया जाएगा CAA- अमित शाह अमित शाह
    पश्चिम बंगाल में छह-सात चरणों में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, 15 फरवरी के बाद फैसला चुनाव आयोग
    भाजपा ने चुनाव आयोग से की पश्चिम बंगाल चुनाव में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग भारतीय जनता पार्टी

    ममता बनर्जी

    पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग इसी हफ्ते जारी कर सकता है चुनाव की तारीखें- ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पारित, ऐसा करने वाला छठा राज्य पश्चिम बंगाल
    भारत में रोटेशन के आधार पर होनी चाहिए चार राजधानियां- ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल: ममता सरकार को एक और झटका, राजीव बनर्जी ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा पश्चिम बंगाल

    बम विस्फोट

    अफगानिस्तान: काबुल में दागी गईं 14 रॉकेट, पांच लोगों की मौत अफगानिस्तान
    पाकिस्तान: पेशावर में मदरसे के पास बम धमाका; सात की मौत, 70 घायल पाकिस्तान समाचार
    लखनऊ: कोर्ट परिसर में बम धमाका, तीन लोग घायल लखनऊ
    मंगलुरु हवाई अड्डे पर बम रखने वाले आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, पहले भी हुआ था गिरफ्तार कर्नाटक
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023