नहीं दिया 1.80 रुपये की छूट, अब रिलायंस को देने होंगे 5,500 रुपये
जयपुर के रहने वाले वीरेंद्र सिंह ने रिलायंस रिटेल के खिलाफ कंज्यूमर कोर्ट में केस जीत लिया है। यह मामला 2021 का है, जब वीरेंद्र सिंह ने पतंजलि के बिस्कुट खरीदे थे। उस समय ऑफर चल रहा था और बिस्कुट की कीमत 28.20 रुपये होनी चाहिए थी, लेकिन दुकान पर उनसे 30 रुपये वसूल लिए गए। जब उन्होंने 1.80 रुपये के डिस्काउंट की मांग की, तो रिलायंस ने इसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद वीरेंद्र सिंह ने कंज्यूमर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
कमीशन ने रिलायंस को दिए ये पैसे
कमीशन ने माना कि विज्ञापन में दिए गए ऑफर से मना करना गलत था। इसके बाद कोर्ट ने रिलायंस को निर्देश दिया कि वह वीरेंद्र सिंह को 1.80 रुपये वापस करे। इसके अलावा, मानसिक तनाव के लिए 500 रुपये और कानूनी खर्च के लिए 5,000 रुपये भी देने होंगे। यह मामला एक सीख भी है कि एक खरीदार के तौर पर अपने हक के लिए खड़े होना कितना जरूरी है, भले ही बात छोटी सी क्यों न हो।