नेशनल ज्योग्राफिक की 'बेस्ट ऑफ द वर्ल्ड 2027' सूची में शामिल हुआ भारत का ये शहर
देश
नेशनल जियोग्राफिक ने अपनी 'बेस्ट ऑफ द वर्ल्ड 2027' सूची जारी की है, जिसमें राजस्थान की राजधानी जयपुर ने अपनी जगह बनाई है।
यह तब हुआ है जब गुलाबी शहर अपनी स्थापना के 300 साल पूरे होने का जश्न मनाने की तैयारी कर रहा है।
दुनियाभर से चुनी गई सिर्फ 25 जगहों में जयपुर भी शामिल है, जिन्हें उनकी खास संस्कृति और पर्यटन के अनुकूल माहौल के लिए पहचाना गया है।
जयपुर में UNESCO चारदीवारी शहर
जयपुर अपनी अद्भुत राजपूत और मुगल वास्तुकला के लिए विश्वभर में जाना जाता है। इसका ऐतिहासिक चारदीवारी वाला शहर तो UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भी शामिल है।
अगले साल शहर में कई बड़े-बड़े उत्सवों की धूम रहेगी, जिनमें मशहूर पतंग महोत्सव और जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (14-18 जनवरी) प्रमुख हैं।
इनके अलावा, जयपुर के रंगीन बाजार, भव्य किले, आलीशान महल और पारंपरिक हस्तशिल्प भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं।